Xiaomi HyperOS: चीनी टेक दिग्गज Xiaomi ने हाल ही में MIUI की जगह आ रहे नए HyperOS की घोषणा की है। कंपनी के संस्थापक और सीईओ Lei Jun ने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी पुष्टि कर दी है। Lei Jun ने घोषणा करते हुए बताया कि हाइपरओएस वर्षों के काम का परिणाम है और इसे कंपनी के आगामी Xiaomi 14 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ रोल आउट किया जाएगा। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। वर्षों के टीम वर्क के बाद, हमारा नया ऑपरेटिंग सिस्टम, Xiaomi हाइपरओएस, Xiaomi 14 सीरीज पर अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
भारत में ही जल्द देगा दस्तक!
फिलहाल ऐसा लग रहा है कि हाइपरओएस पहले चीन तक ही सीमित रहेगा। हालांकि, एक्स पर एक यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए Lei Jun की कुछ संकेत दिए है। जिससे ये साफ हो गया है कि कंपनी भविष्य में चीन के बाहर भी अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश करने का प्लान बना रही है।
Xiaomi India के अधिकारियों के कुछ रीट्वीट से यह भी पता चलता है कि हाइपरओएस जल्द ही देश में अपनी शुरुआत करेगा। पहले लीक में सुझाव दिया गया था कि MIUI का ये अपग्रेड MiOS के नाम से आ सकता है, लेकिन आधिकारिक घोषणा के साथ, कंपनी ने अब नाम की पुष्टि कर दी है।
ये भी पढ़ें : Upcoming Smartphones: बस कुछ दिन और चला लो पुराना फोन, इस हफ्ते लॉन्च होंगे जबरदस्त Smartphones
MIUI खो रहा अपनी पहचान
MIUI Xiaomi का पहला और सबसे सफल OS रहा है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में, MIUI ने अपनी पहचान को मानो खो दिया है, क्योंकि काफी समय से कंपनी ने इसमें कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया है। फिलहाल इस बारे में अभी तक कोई भी डिटेल्स सामने नहीं आई है कि ये हाइपरओएस MIUI से कैसे अलग होने वाला है।
फीचर्स से जल्द उठ सकता है पर्दा
हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी जल्द ही इसको लेकर आने वाले दिनों में बड़ी घोषणा कर सकती है। इसके अलावा ऐसा भी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी जल्द ही इसके कुछ खास फीचर्स को टीज कर सकती है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 hr agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
22 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
23 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines