हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अब X पर मिलेगा Ad Free एक्सपीरियंस, Elon Musk ला रहा हैं दो नए Subscription Plan

X New Subscription Plans: Elon Musk ने एक्स के लिए दो नई प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान की घोषणा कर दी है। हालांकि कंपनी ने अभी तक ये नहीं बताया है कि ये कब तक रोल आउट किए जाएंगे और कितना इनका प्राइस होगा।

विज्ञापन

X New Subscription Plans: एलोन मस्क ने एक्स के लिए जल्द ही दो नई प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान पेश करने की घोषणा कर दी है। हालांकि अरबपति ने अभी तक इन दो प्लान्स की कीमतों का खुलासा नहीं किया है, उन्होंने बताया है कि इनमें से एक मौजूदा प्लान $8/माह एक्स प्रीमियम प्लान से सस्ता होगा, जबकि दूसरा अधिक महंगा होने की उम्मीद है।

नई सब्सक्रिप्शन प्लान्स की पुष्टि करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में मस्क ने लिखा एक्स प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के दो नए प्लान्स जल्द ही लॉन्च होने जा रहे हैं। एक प्लान में आपको सभी फीचर्स तो मिलेंगे हालांकि इसमें आपको कुछ विज्ञापन भी देखने को मिल सकते हैं, जबकि दूसरा प्लान थोड़ा महंगा होगा, लेकिन इसमें आपको फुल Ad Free एक्सपीरियंस मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः वनप्लस ने पेश किया अपना पहला धाकड़ Foldable Phone, कीमत 1,39,999 रुपये

नॉट ए बॉट प्रोग्राम

वहीं दूसरी तरफ हाल ही में X ने बॉट और स्पैमर से निपटने के लिए न्यूजीलैंड और फिलीपींस में यूजर्स से $1 एनुअल मेम्बरशिप फीस लेना शुरू कर दिया है। कंपनी ने प्लेटफार्म पर “नॉट ए बॉट” नामक कार्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत अब कंटेंट पोस्ट करने, किसी को मैसेज  करने, लाइक करने और दोबारा पोस्ट करने के लिए सब्सक्रिप्शन फीस देनी होगी। इस नए प्रोग्राम के बारे में एक्स सपोर्ट पेज पर भी एक पोस्ट शेयर की गई है।

क्या भारत में भी आएगा नॉट ए बॉट प्रोग्राम?

कंपनी ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि नॉट ए बॉट प्रोग्राम को भारत में पेश किया जायेगा या नहीं। हालांकि कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि ये प्रोग्राम अभी टेस्टिंग फेज में है। जैसे ही टेस्टिंग पूरी हो जाएगी कंपनी इसे सभी देशों में लागू कर सकती है। कुछ यूजर्स का कहना है कि इससे प्लेटफार्म बॉट मुक्त हो जाएगा, जबकि कुछ इसे कंपनी की पैसे कमाने की नई नीति बता रहे हैं।

अभी ये प्लान्स हैं मौजूद

भारत में, एंड्रॉइड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए ट्विटर ब्लू मेम्बरशिप 900 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है। जबकि वेब के लिए, कीमत 650 रुपये प्रति माह है। इसके अलावा आप वेब पर 6,800 की कीमत वाला वार्षिक मेम्बरशिप प्लान भी चुन सकते हैं। वहीं iOS और Android पर X का वार्षिक मेम्बरशिप प्लान 9,400 रुपये से शुरू होता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें