Work From Home Online Fraud: आज के समय में हम सभी ऑनलाइन काम करने लगे हैं। चाहे वो शॉपिंग हो या कोई ऑफिशियल काम करना हो, इंटरनेट की मदद से उसे घर बैठे करना हर कोई चाहता है। हालांकि, इसका जितना फायदा है उतना ही इसका नुकसान भी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म समेत कई ऑनलाइन कामों को लेकर बढ़ते क्रेज के कारण कहीं न कहीं हैकर्स और फ्रॉडस्टर भी अपनी निगाहें टिकाएं बैठे हैं। जबकि, कुछ लोग स्कैम करके लोगों से धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं।
अगर आप उनमें से हैं जो घर बैठे कमाई करने का तरीका ढूंढते हैं या आप पार्ट टाइम वर्क फ्रॉम होम की तलाश में हैं? तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। दरअसल, घर से काम करवाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी चल रही है। एक नया मामला सामने आया है जिसमें महिला के लिए एक्स्ट्रा इनकम का सोचना भारी पड़ गया। आइए इस पूरे मामले के बारे में जानने के साथ जानते हैं कि आखिर किस गलती के कारण महिला को लाखों रुपये का चुना लग गया और किस बात का हमें ख्याल रखना चाहिए?
ये भी पढ़िए- Cyber Crime Complaint Process: ऑनलाइन फ्रॉड या स्कैम के शिकार होने पर तुरंत करें घर बैठे शिकायत, ये है तरीका
एक गलती और 5 लाख अकाउंट से उड़े
ताजा मामला महाराष्ट्र की रहने वाली एक 48 साल की महिला के साथ हुआ है। दरअसल, पीड़ित महिला अपने घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है। एक दिन महिला ने चाहा कि वो भी ऑनलाइन दुनिया की मदद से कुछ एक्स्ट्रा कमाई कर ले, जिसके लिए उन्होंने कई वेबसाइट्स को देखना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्हें एक अच्छी सैलरी के साथ एक अच्छी नौकरी का ऑफर मिला।
Work From Home का लालच पड़ा भारी
घर बैठे करने वाले काम से महिला काफी खुश हो गई कि वो अपने खाली समय को कमाई में बदल सकेगी। हालांकि, वर्क फ्रॉम होम का लालच उनके लिए भारी पड़ा। शुरुआती कमाई के तौर पर उन्हें 2400 रुपये मिले, लेकिन फिर एक गलती के कारण उनके ही बैंक से 5 लाख रुपये उड़ गए।
महिला कैसे फंसी जाल में?
बताया जा रहा है कि महिला को स्कैमर्स ने कहा था कि इस जॉब के तहत उन्हें ऑनलाइन लिंक दिए जाएंगे, जो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित होंगे। हर लिंक पर क्लिक करके वो घर बैठे कमाई कर सकेंगी। इस काम के लिए उन्हें एक Telegram ग्रुप से जोड़ा और फिर शुरुआत में पहले 1 हजार रुपये, उसके बाद 1,400 रुपये का रिटर्न देकर अपना भरोसा बनाया।
इसके बाद अधिक कमाई का लालच देकर महिला से 5 लाख इनवेस्ट करने की बात कही, जिसपर वो सहमत हो गई लेकिन इनवेस्टमेंट के बाद उन्हें किसी तरह का रिटर्न नहीं मिला, जिसके बाद महिला के लिए ये साफ हो गया कि वो ठगी का शिकार हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को साइबर फ्रॉड का पूरा मामला बताते हुए शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़िए- Cyber Crime Alert! अनजान नंबर से आ रही WhatsApp Video Call हो सकती है खतरनाक! जानें बचाव का तरीका
आप न करें कोई ऐसी गलती
- ऑनलाइन फ्रॉड से ऐसे बचें रहना चाहते हैं तो किसी के साथ भी अपने बैंक की जानकारी साझा न करें।
- इसके अलावा फोन पर आए ओटीपी को भी किसी के साथ शेयर न करें।
- WhatsApp या Text मैसेज के रूप में किसी भी तरह के लिंक पर क्लिक न करें।
- कैशबैक या कूपन की लालच में आकर किसी लिंक को शेयर न करें और ना ही उस पर क्लिक करें।
- वर्क फ्रॉम होम के जरिए कमाई करने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 hr agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
22 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
23 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines