Whatspp Android Version Update: भारत समेत दुनियाभर में व्हाट्सऐप यूजर्स की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए आज यह ऐप हर किसी की पहली पसंद है। कंपनी भी हर महीने यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए अपडेट करती रहती है, लेकिन हाल ही में कंपनी ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए नए अपडेट के साथ, कुछ डिवाइस से अपने सपोर्ट को खत्म कर दिया है, ताकि वह नई टेक्नोलॉजी को विकसित करने पर अधिक ध्यान दे सके।
वहीं अगर आपके पास भी कोई पुराना फ़ोन है तो अब आप उसमे व्हाट्सएप का यूज नहीं कर पाएंगे। हाल ही में कंपनी ने एक घोषणा करते हुए कहा कि 24 अक्टूबर के बाद एंड्रॉयड OS वर्ज़न 4.1 और पुराने OS पर चलने वाले स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद कर देगी। आइए जानते हैं, अब कौन से स्मार्टफोन्स पर व्हाट्ऐप नहीं चलेगा…
अब इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सऐप
- Nexus 7 (एंड्रॉयड 4.2 पर अपग्रेड करने योग्य)
सैमसंग गैलेक्सी नोट 2
HTC वन
सोनी एक्सपीरिया जेड
एलजी ऑप्टिमस जी प्रो
सैमसंग गैलेक्सी एस 2
सैमसंग गैलेक्सी नेक्सस
HTC सेंसेशन
मोटोरोला Droid रेज़र
सोनी एक्सपीरिया S2
मोटोरोला ज़ूम
सैमसंग गैलेक्सी टैब 10.1
आसुस ईई पैड ट्रांसफार्मर
एसर आइकोनिया टैब A5003
सैमसंग गैलेक्सी एस
HTC डिज़ायर एच.डी
LG ऑप्टिमस 2एक्स
सोनी एरिक्सन एक्सपीरिया आर्क3
अपडेट किए बिना फोन हैक होने का डर रहेगा
बता दें कि लिस्ट में मौजूद बहुत से फोन पुराने मॉडल के हैं, जिनका उपयोग आज बहुत ही कम लोग करते हैं। अगर आपके पास अभी भी इनमें से एक फोन है तो आपको एक नया डिवाइस ले लेना चाहिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि न केवल व्हाट्सऐप, बल्कि कई अन्य ऐप भी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देते हैं। इसके अलावा नए सिक्योरिटी अपडेट के बिना, आपका फ़ोन हैक होने का डर भी बना रहता है।
अपने स्मार्टफोन का OS वर्ज़न कैसे देखें?
वहीं अब बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि कैसे हम अपने फ़ोन में स्मार्टफोन का एंड्रॉयड OS वर्ज़न देखें तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको सबसे पहले अपने डिवाइस पर सैटिंग्स मैन्यू में जाना होगा। सैटिंग्स > अबाउट फोन> सॉफ़्टवेयर डिटेल्स, यहां आपको आपके फोन का वर्ज़न दिखाई देगा।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
7 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
9 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
11 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
12 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
14 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines