हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WhatsApp Update: व्हाट्सऐप में और बड़ा हुआ ग्रुप एडमिन को ओहदा, नए अपडेट में मिली ये स्पेशल पावर

विज्ञापन

WhatsApp Update: व्हाट्सऐप ने 2011 में ग्रुप चैट की शुरुआत की। उसके बाद से डेवलपर्स ने ग्रुप चैट को लेकर काफी कुछ बदला। काफी सारी नई सुविधाएं हमें दी गईं। अब, WABetaInfo की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ग्रुप चैट एडमिन के लिए एक नया अप्रूवल फीचर रोल आउट कर रहा है।

आईओएस और एंड्रॉइड पर व्हाट्सऐप को यूज कर रहे लोगों के लिए यह नया फीचर बीटा के नवीनतम वर्जन पर उपलब्ध है। इस नए फीचर की मदद से चैट ग्रुप को बड़े आसानी से मैनेज किया जा सकेगा। इससे ग्रुप में जुड़े हुए लोगों मैनेज किया जा सकेगा और उनके अनुचित कार्यों को प्रबंधित करना आसान होगा।

एडमिन बना एक मात्र राजा

इस फीचर के चालू होने पर, उपयोगकर्ताओं को ग्रुप चैट में एक संदेश दिखाई देगा जो बताएगा कि नए पार्टिसिपेंट को किसी खास ग्रुप का हिस्सा बनने से पहले ग्रुप एडमिन से अप्रूवल लेना होगा। नए पार्टिसिपेंट के पास ग्रुप इनवाइट लिंक होने की स्थिति में भी ग्रुप एडमिन की मंजूरी जरूरी होगी।

विज्ञापन

इस फीचर से ग्रुप बनाने वाले लोगों को विकल्प मिलेगा कि वह समूह में किन्हें शामिल करना चाहते। नए फीचर को चालू करने के लिए ग्रुप सेटिंग पर जाएं और आपको ‘एप्रूव न्यू पार्टिसिपेंट्स’ नाम का एक विकल्प मिलेगा। इसे चालू करें और फिर आप इसका अच्छे से इस्तेमाल कर सकेंगे।

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola