Whatsapp Upcoming Update: भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग आज व्हाट्सएप का यूज कर रहे हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए समय-समय पर नए और धांसू फीचर पेश करती रहती है। इस एक ऐप के जरिए आजकल मैसेजिंग, मेट्रो टिकट से लेकर UPI पेमेंट जैसे कई काम मिनटों में हो जाते हैं। हाल ही में कंपनी ने प्लेटफार्म पर कई कूल फीचर्स भी पेश किए हैं। वहीं अब ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी एक नए यूआई की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद स्टेटस और चैनल सेक्शन पूरी तरह से बदल जाएगा।
बिना स्टोरी ओपन किए दिखेगा स्टेटस
इस नए और शानदार अपडेट के बाद यूजर्स को बिना स्टोरी ओपन किए ही बाहर ही स्टोरी दिख जाएंगी। कंपनी इस वक्त एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इस नए इंटरफ़ेस की टेस्टिंग कर रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में iPhones पर भी इसी तरह का अपडेट देखने को मिल सकता है।
टेस्टिंग फेज में है नया UI
नए अपडेट वाला स्टेटस बार फिलहाल व्हाट्सएप के बीटा वर्जन (v2.24.4.23) पर उपलब्ध है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया UI अपडेट अभी टेस्टिंग फेज में है और इससे यूजर्स को स्टोरीज और चैनलों के बीच आसानी से अंतर करने में काफी मदद मिलेगी। अभी रेक्टेंगुलर स्टाइल में स्टेटस दिखाई देते हैं जो यूजर्स को काफी कंफ्यूज कर देते है लेकिन नया यूआई अपडेट आपकी इस समस्या को दूर कर देगा।
आएंगे नए और धांसू फीचर्स
एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए व्हाट्सएप यूआई में अब तक कई बार बदलाव कर चूका है। वहीं इस अपडेट के बाद भी न केवल कंपनी नया इंटरफ़ेस पेश करेगी बल्कि कुछ नए और धांसू फीचर्स भी रोल आउट कर सकती है। स्टेटस बार पर चैनलों की शुरूआत ने यूआई को थोड़ा बिगाड़ दिया है, जहां किसी को चैनलों तक अगर फटाफट जाना है तो उसकी काफी स्टोरीज हाईड हो जाती हैं और आगामी बदलाव के साथ, कंपनी इसे ठीक करने और अधिक बेहतर ढंग से पेश करने की तैयारी कर रही है।
कैसे इनस्टॉल करें बीटा वर्जन?
व्हाट्सएप एंड्रॉइड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए Google Play Store और App Store के जरिए से बीटा वर्जन इनस्टॉल करने की सुविधा देता है। जो लोग अभी इस नए UI का मजा लेना चाहते हैं उन्हें फटाफट बीटा वर्जन इनस्टॉल कर लेना चाहिए। हालांकि हमारी सलाह आपको यही है कि अभी आप बीटा वर्जन इनस्टॉल न करें क्योंकि इसमें काफी ज्यादा बग्स होते हैं जो आपके यूजर एक्सपीरियंस को बिगाड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
3 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines