Whatsapp Upcoming Features 2024: व्हाट्सएप का यूज आज भारत समेत दुनिया भर में किया जा रहा है। मेटा के स्वामित्व वाला ये ऐप समय समय पर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए और धांसू फीचर पेश करता रहता है। हाल ही में, हमने देखा कि व्हाट्सएप ने अपने एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ऐप में UI में कई बड़े बदलाव किए हैं। बात करें नए आइकन की या नए कलर की, व्हाट्सएप का लुक आज काफी बदल गया है। कंपनी ने हाल ही में मल्टी-अकाउंट सपोर्ट और चैनल जैसे नए फीचर्स भी पेश किए हैं। इन सभी के साथ ये व्हाट्सएप के लिए एक बड़ा अपडेट रहा है।
Change App Colors
हालांकि अब एक न्यू WABetaInfo रिपोर्ट ऑनलाइन सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि ऐप iOS यूजर्स के लिए ऐप के थीम कलर बदलने का ऑप्शन पेश करने पर काम कर रहा है। इस वक्त ऐप में कोई भी थीम चेंज का ऑप्शन नहीं है अभी केवल आप व्हाट्सएप पर डार्क या लाइट मोड में ही इसे यूज कर सकते हैं। हालांकि, अपडेट के बाद आप प्राइमरी ग्रीन कलर को बदल सकेंगे जो व्हाट्सएप ब्रांडिंग का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें : देखें 2024 में Apple क्या-क्या करेगा लॉन्च
स्क्रीनशॉट भी आया सामने
WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि व्हाट्सएप एक नए “ऐप कलर” फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को ऐप की अपीयरेंस पर पूरा कंट्रोल देगा। इस फीचर को सबसे पहले iOS बीटा वर्जन 24.1.10.70 में स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट के साथ इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कंपनी ऐप में अभी के लिए पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन दे रहा है।
बदल जाएगा पूरा इंटरफेस
इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि कलर थीम पूरे ऐप पर एप्लीकेबल होगी, जैसा कि Unread Message इंडिकेटर के साथ-साथ मैसेज रिसीव होने के समय में भी दिखाई देगा। इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सएप यूजर्स को चैट विंडो में बबल का कलर बदलने की भी सुविधा दे सकता है। हालांकि अभी यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और iOS बीटा ऐप यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है।
वीडियो से भी जानें 20 Amazing WhatsApp New Features
ये भी पढ़ें : 15 हजार में किसका कैमरा बेस्ट?
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 hr agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
5 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
6 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
8 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines