Whatsapp Upcoming Feature 2024: व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनिया भर में किया जा रहा है। मेटा के स्वामित्व वाला ये Messaging App अब बहुत से लोगों की पहली पसंद बन गया है। कंपनी भी प्लेटफार्म पर नए-नए फीचर्स पेश कर रही है। हाल ही में कंपनी को iOS के लिए एक धांसू फीचर पर काम करते हुए स्पॉट किया गया था जिसे अब व्हाट्सएप के एंड्रॉयड वर्जन में भी पेश किया गया है।
व्हाट्सएप इन दिनों एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर कॉल के दौरान वीडियो और ऑडियो शेयर करने की सुविधा देगा। इस फीचर को पहले ही iOS पर स्पॉट किया जा चुका है और कंपनी एंड्रॉइड ऐप पर भी अब इसे लाने का प्लान बना रही है। बता दें कि ये फीचर तभी काम करेगा जब यूजर वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयरिंग को ऑन करेंगे। ऑडियो कॉल में आप इस फीचर को यूज नहीं कर पाएंगे।
वीडियो से भी जानें कुछ कमाल फीचर्स
दोनों OS पर मिलेगा ये फीचर
हाल ही में फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अब एंड्रॉइड और आईओएस दोनों के लिए वीडियो और ऑडियो शेयरिंग फीचर डेवलप कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में ऐसा कहा जा रहा था कि ये फीचर केवल आईओएस पर ही आएगा लेकिन अब इसे एंड्रॉइड पर स्पॉट किया गया है। फिलहाल अभी ये फीचर टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही इसे सभी के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : आपकी चैट हो सकती है लीक? 4 सेटिंग्स करके बचाएं
कैसे करें इस फीचर का यूज?
अगर आप भी इस फीचर को यूज करना चाहते हैं तो आपको अपने व्हाट्सएप ऐप को बीटा वर्जन में अपग्रेड करना होगा। एंड्रॉइड में 2.23.26.18 वर्जन पर ये शानदार फीचर मौजूद है। कुछ लोग काफी समय से ऐसे फीचर की मांग कर रहे हैं। हालांकि आईफोन के FaceTime में ये फीचर बहुत पहले से मौजूद है लेकिन इसे यूज करने के लिए दोनों यूजर्स के पास एक आईफोन होना जरूरी है।
वीडियो से भी जानें 6 Awesome Features Coming to WhatsApp in 2024
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
7 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
11 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
14 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
14 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
15 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines