WhatsApp Status New Update : व्हाट्सएप यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए काफी वक्त से नए नए फीचर्स को पेश कर रहा है। कंपनी ने पिछले कुछ दिनों में कई नए अपडेट की घोषणा की है, जैसे नया थीम अपडेट, कॉलिंग के लिए नया कॉल बार, प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट लेने से रोकना, यहां तक कि किसी स्टेटस अपडेट में मेंशन फीचर को भी ऐड किया है। अब, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो आपको 1 मिनट लंबे वीडियो स्टेटस पर अपलोड करने की सुविधा देगा।
WhatsApp का आने वाला फीचर
WABetaInfo की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो यूजर्स को स्टेटस अपडेट में 1 मिनट के वीडियो अपलोड करने देगा। अभी तक, यूजर्स प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 30 सेकंड तक के वीडियो अपलोड कर सकते हैं। इसलिए ये अपडेट उन लोगों के लिए काफी यूजफुल होने वाला है जो अभी तक बड़े वीडियो को अपलोड करने के लिए उन्हें अलग-अलग हिस्सों में शेयर करते हैं। वीडियो स्टेटस की Duration बढ़ाने का निर्णय यूजर्स के फीडबैक के बेस पर लिया गया है। यूजर्स लगातार स्टेटस अपडेट में लंबे वीडियो शेयर करने का अपडेट मांगते रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Samsung का फोन 40,000 रुपये तक सस्ता! न जानें दें हाथ से ये मौका
कुछ यूजर्स को मिला फीचर
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्टेटस अपडेट के जरिए से 1 मिनट तक के वीडियो शेयर करने वाला ये फीचर पहले से ही कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और अब कंपनी ने इसे सभी के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। Google Play Store से Android के लिए लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा अपडेट में तो आप अभी से इस फीचर का मजा ले सकते हैं। वहीं, आने वाले हफ्तों में इसे और ज्यादा यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।
व्हाट्सएप पर आ रहा ये फीचर
इसके अलावा व्हाट्सएप पर एक थीम कलर अपडेट भी आ रहा है जहां से आप अपने व्हाट्सएप का थीम कलर ग्रीन से किसी और कलर में सेट कर सकेंगे क्योंकि हाल ही में कंपनी ने ग्रीन थीम फीचर पेश किया है जो कुछ यूजर्स को पसंद नहीं है।
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
1 day agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
1 day agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
1 day agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
1 day agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
2 days agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
2 days agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
2 days agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines