WhatsApp Status New Feature: दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) पर कई तरह के फीचर मिलते हैं। ऐप डेवलपर यूजर्स के अनुभव को बढ़ाने के लिए इस प्लेटफ़ॉर्म पर नई सुविधाएं जोड़ते रहते हैं। एक ऐसा ही नया फीचर स्पॉट किया गया है, जिसके जरिए यूजर्स के लिए ऐप का यूज करने का मजा दुगना हो सकता है।
व्हाट्सएप का स्टेटस फीचर लोगों को पसंद आता है, लेकिन इसकी कुछ सीमाएं हैं। जल्द ही आप इस पर वॉयस नोट्स भी शेयर कर सकेंगे यानी आप वॉट्सऐप स्टेटस में ऑडियो ऐड कर सकेंगे। ऐप इस फीचर पर काम कर रहा है। व्हाट्सएप के स्टेबल वर्जन में किसी फीचर को रोल आउट करने से पहले इसे बीटा वर्जन में टेस्ट किया जाता है। WhatsApp के अपकमिंग फीचर को WABetaInfo ने स्पॉट किया है।
और पढ़िए – WhatsApp Users हैं जोखिम में! हैकर्स ऐसे कर रहे हैं फोन नंबर और डेटा चोरी, जानें बचाव का तरीका
आप व्हाट्सएप स्टेटस पर ऑडियो डाल सकते हैं। अब तक आप व्हाट्सएप स्टेटस (WhatsApp Status) में वीडियो, फोटो या टेक्स्ट मैसेज शेयर करते हैं। जल्द ही आपको यहां ऑडियो शेयर करने का भी विकल्प मिलेगा। इस फीचर को WhatsApp के iOS वर्जन पर स्पॉट किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर 30 सेकेंड का ऑडियो शेयर कर सकेंगे। यह ऑप्शन आपको वॉट्सऐप चैट (WhatsApp chat) की तरह ही मिलेगा। इसमें आपको माइक का आइकन दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आप ऑडियो स्टेटस रिकॉर्ड कर सकते हैं। वॉइस स्टेटस (WhatsApp Voice Status) सिर्फ उन्हीं लोगों को दिखाई देगा जिनके साथ आप शेयर करेंगे। दरअसल, इसके लिए यूजर्स को प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर यूजर्स को सेलेक्ट करना ऑप्शन मिलेगा।
और पढ़िए – OnePlus 11 के कलर समेत कई फीचर्स का हुआ खुलासा! यहां जानें पूरी जानकारी
व्हाट्सएप पर आने वाले हैं कई नए फीचर
रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप स्टेटस में शेयर किए गए वॉयस नोट एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होंगे। स्टेबल वर्जन पर यह फीचर कब तक आएगा, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। इसके अलावा कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर लॉक स्क्रीन फीचर लाने की तैयारी में है।
यह फीचर वॉट्सऐप वेब वर्जन के लिए होगा। इस प्लेटफॉर्म में जल्द ही कई अन्य फीचर भी जोड़े जा सकते हैं। डेस्कटॉप ऐप के लिए अलग कॉलिंग टैब का फीचर भी बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है। वहीं, कम्युनिटी और वॉट्सऐप पोल जैसे फीचर हाल ही में वॉट्सऐप पर स्टेबल वर्जन में जोड़े गए हैं। ऐप में कई नए प्राइवेसी ऑप्शन भी जोड़े गए हैं।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
7 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
11 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
13 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
14 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
15 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines