हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

WhatsApp Security Tips: बहुत काम की है ये 5 सिक्योरिटी टिप्स, जानें डिटेल में

विज्ञापन

WhatsApp Security Tips: वॉट्सऐप पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से कॉल, मैसेज और फोटो शेयर करते हैं। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का ये एक बहुत ही बेहतरीन साधन है। इसका इस्तेमाल केवल मनोरंजन के लिए नहीं, ऑफिस का काम करने के लिए भी करते हैं। इससे किसी को भी डॉक्यूमेंट्स शेयर करना आसान है।

वहीं दूसरी तरफ सीक्रेट चैट करने वाले यूजर्स को इसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। अगर आप भी किसी से चैट करते हैं, इसे लीक होने के लेकर चिंता बनी रहती है तो इन सिक्योरिटी टिप्स को जरूर जानें। इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है।

वॉट्सऐप लॉक

किसी भी ऐप को कोई और नहीं ओपन कर सके इसके लिए ऐप लॉक लगांए। वॉट्सऐप में ये फीचर पहले से ही है। इसके लिए कोई थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं है। ऐप की सेटिंग में जाकर वॉट्सऐप (WhatsApp Lock) पैटर्न, पिन, पासवर्ड या फिंगरप्रिंट लगा सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, करोड़ों Android यूजर्स खतरे में

चैट लॉक

वॉट्सऐप में अगर आप किसी वजह से लॉक नहीं लगाना चाहते हैं तो चैट लॉक (Chat Lock) भी लगा सकते हैं। इसे खासतौर पर सीक्रेट चैट के लिए बनाया गया है। किसी एक या एक से अधिक चैट पर इस लॉक को लगाना आसान है।

विज्ञापन

व्यू वंस फीचर

वॉट्सऐप का व्यू वंस (View Once) फीचर भी बेहद खास है। इसका इस्तेमाल किसी को केवल एक बार फोटो दिखाने के लिए कर सकते हैं। फोटो भेजने के बाद कोई चाहकर भी स्क्रीनशॉट नहीं ले सकता है।

अंजान कॉल को करें साइलेंस

किसी भी अंजान कॉल से परेशान हो गए हैं तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसे साइलेंस (Silence Unknown Caller) कर सकते हैं। ये फीचर सभी एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन

वॉट्सऐप एडिट मैसेज फीचर

मैसेज भेजने के बाद इसे गलत होने पर यूजर्स इसे फिर से टाइप करते हैं। अब किसी भी मैसेज को आप समय रहते एडिट कर सकते हैं। इसके लिए मैसेज पर क्लिक कर Edit Chat पर टैप करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola