Whatsapp New Features : WhatsApp का यूज आज भारत समेत दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स करते हैं। दोस्तों के साथ बातचीत करनी हो या कोई ऑफिशियल काम करना हो, इन सभी के लिए ये प्लेटफॉर्म इस वक्त एक बहुत ही आसान जरिया बन गया है। यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कंपनी भी लगातार काम कर रही है। हाल ही में मेटा ने कई शानदार फीचर्स को पेश किया है।
इसी कड़ी में अब कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है। जो जल्द ही किसी चैट के अंदर प्रोफाइल इनफार्मेशन डिस्प्ले करेगा। बता दें कि यह प्रोफाइल इनफार्मेशन तब भी दिखाई देगी जब कोई कांटेक्ट ऑफलाइन है। व्हाट्सएप पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने बताया है कि ये फीचर एंड्रॉइड 2.23.25.11 अपडेट के साथ व्हाट्सएप बीटा में स्पॉट किया गया है, जो Google Play Store पर उपलब्ध है। रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सएप चैट में प्रोफाइल इनफार्मेशन दिखेगी।
AI-Powered चैट ऑप्शन
इससे पहले कंपनी ने हाल ही में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर एक जबरदस्त फीचर रोल आउट किया था, जो अभी कुछ ही यूजर्स को मिला है। कंपनी ने चैट टैब से AI-Powered चैट ऑप्शन पेश किया है। व्हाट्सएप बीटा में ये फीचर एंड्रॉइड वर्जन 2.23.24.26 के साथ स्पॉट किया गया है। जो यूजर्स को नए चैट स्टार्ट करने वाले आइकन के ठीक ऊपर दिख रहा है। इस नए शॉर्टकट से आप एक क्लिक में एआई चैट बॉट से बातचीत कर सकते हैं।
लॉग इन करना भी हुआ आसान
इन सभी फीचर्स के साथ कंपनी ने अब ऐप में लॉग इन करने के प्रोसेस को और भी आसान बना दिया है। कंपनी ने हाल ही में प्लेटफॉर्म पर ईमेल वेरिफिकेशन फीचर को ऐड किया है, जो अब ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। हालांकि अभी तक इसे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है। खास बात यह है कि अगर किसी यूजर को सेलुलर कवरेज में दिक्कत के कारण लॉग इन करना मुश्किल हो रहा है, तो वे लोग अब ईमेल वेरिफिकेशन के जरिए भी लॉग इन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines