WhatsApp New Features: व्हाट्सएप का यूज आज भारत समेत दुनिया भर में किया जाता है, लेकिन जब भी हम एक नया डिवाइस खरीदते हैं तो फिर से सभी डाटा के साथ उसे लॉग-इन (Login) करना काफी मुश्किल भरा काम बन जाता है। Login करने के लिए अभी तक आप सिर्फ एसएमएस के जरिए ओटीपी वेरिफिकेशन करके ही ऐसा कर सकते हैं, लेकिन क्या होगा अगर आपका फोन नंबर बंद हो जाए या आपका फोन चोरी हो जाए? इसी को देखते हुए अब कंपनी एक शानदार फीचर लेकर आ गई है। जिसके जरिए आप बिना नंबर के भी लॉग इन कर सकते हैं।
इस वीडियो से जानें New Whatsapp Features और Tricks
बता दें कि यह फीचर पहले व्हाट्सएप बीटा वर्जन में उपलब्ध था, अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, iOS के लिए व्हाट्सएप ने वर्जन 23.24.70 में ईमेल वेरिफिकेशन फीचर को जोड़ा गया है, जो अब ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। अगर किसी यूजर को सेलुलर कवरेज के बिना कहीं रहते हुए अपने व्हाट्सएप अकाउंट तक पहुंचने में दिक्क्त आ रही है, तो वह एसएमएस वेरिफिकेशन के जरिए भी अब लॉग इन कर सकता है।
इस वीडियो से जानें Whatsapp Multi Account फीचर कैसे यूज करें
अपने अकाउंट में ईमेल एड्रेस जोड़ने के लिए अपना प्रोफ़ाइल ओपन करें, फिर अकाउंट मेनू और अंत में ईमेल एड्रेस पर टैप करें। व्हाट्सएप का कहना है कि ऐड किया गया ईमेल एड्रेस पूरी तरह से प्राइवेट रखा जाता है और केवल अकाउंट तक पहुंचने के लिए आवश्यक है। हालांकि कंपनी का कहना है कि व्हाट्सएप का यूज करने के लिए यूजर्स को अभी भी एक एक्टिव फोन नंबर की जरूरत है, क्योंकि ईमेल एड्रेस का यूज केवल वेरिफिकेशन के लिए किया जाता है।
इतना ही नहीं, कुछ व्हाट्सएप बीटा टेस्टर्स के लिए कंपनी ने AI-Powered चैट के लिए एक डेडिकेटेड शॉर्टकट बटन भी देना शुरु कर दिया है। शुरुआत में मार्क जुकरबर्ग द्वारा पेश किया गया यह फीचर वर्तमान में बीटा टेस्टिंग से गुजर रहा है, जो कुछ यूजर्स को AI-Powered चैट इंटरैक्शन के भविष्य की एक झलक दिखाता है। कंपनी जल्द ही इसे सभी लोगों के लिए रोल आउट कर सकती है।
इस वीडियो से जानें 5 New Upcoming Features of WhatsApp
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
26 mins agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines