✕
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • बिहार
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • गुजरात
    • मुंबई
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • ओटीटी
    • टेलीविजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • मूवी रिव्यू
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ज्योतिष
  • Latest News
  • More
    • Opinion
    • लाइफस्टाइल
    • नॉलेज
    • खेल
    • नौकरी
    • साइंस
    • ट्रेंडिंग
    • शिक्षा
    • हेल्थ
  • लेटेस्ट न्यूज
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • ज्योतिष
  • देश
  • प्रदेश
  • हेल्थ
  • गैजेट्स
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • दुनिया
  • Opinion
  • नॉलेज
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • Explainer
  • वीडियो
  • Religion
  • क्राइम
TrendingiranDhurandhar 2Assembly Elections 2026LPGIran Israel War

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / गैजेट्स / WhatsApp पर QR Code इस काम को करेगा और आसान, सेव रहेगा हर एक मैसेज

WhatsApp पर QR Code इस काम को करेगा और आसान, सेव रहेगा हर एक मैसेज

WhatsApp New Feature: मेटा WhatsApp के लिए एक बहुत ही कमाल का QR Code बेस्ड फीचर ला रहा है जिसके बाद आपको Google Drive पर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा। चलिए इसके बारे में जानें...

Edited By: Sameer Saini | Updated: Jun 19, 2024 11:16
WhatsApp New Feature: WhatsApp अपने प्लैटफॉर्म पर कई नए अपडेट पर काम कर रहा है, ताकि यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया जा सके। नए डेवलपमेंट में WhatsApp को एक नए फीचर पर काम करते हुए स्पॉट किया गया है जो QR कोड का यूज करके एक नया चैट ट्रांसफर फीचर ऑफर करेगा। ये फीचर डिवाइस के बीच चैट हिस्ट्री को ट्रांसफ़र करने के प्रोसेस को काफी आसान बना देगा, जिससे Google Drive का इस्तेमाल करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

कैसे काम करेगा नया फीचर?

WABetaInfo के अनुसार, चैट ट्रांसफर का नया फीचर लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.24.9.19 में देखा गया है। यह सुविधा चैट डेटा को सीधे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर करने के लिए QR कोड का यूज करती है। जब कोई यूजर नए फोन पर स्विच करता है, तो WhatsApp पुराने डिवाइस पर एक QR कोड दिखाएगा, जिसमें चैट हिस्ट्री और डेटा शामिल होगा।

Google Drive पर नहीं रहना पड़ेगा डिपेंड

नए डिवाइस से इस QR कोड को स्कैन करने पर चैट डेटा का ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगा। इस डेवलपमेंट की मदद से चैट का बैकअप लेने और उसे रीस्टोर करने के लिए अब आपको Google Drive पर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा। यह फीचर पिछले बैकअप फीचर की तुलना में ज्यादा यूज़र-फ्रेंडली लग रही है, जिसमें यूजर को अपने चैट हिस्ट्री का Google Drive पर मैन्युअली बैकअप लेना पड़ता था और फिर उसे नए डिवाइस पर रीस्टोर करना पड़ता था। ये भी पढ़ें : AI फीचर्स के साथ आ रहे हैं Motorola के फोल्डेबल फोन, Samsung और OnePlus से होंगे सस्ते

कब तक मिलेगा ये फीचर?

WABetaInfo नोट में बताया गया है कि क्यूआर कोड Chat Transfer Feature बीटा वर्जन में Google Play Store के जरिए उन लोगों के लिए उपलब्ध है जो पहले से ही बीटा प्रोग्राम में जुड़े हुए हैं। हालांकि स्टेबल यूजर्स को इसके लिए अभी और वेट करना पड़ सकती है जब तक कि इसकी टेस्टिंग कंप्लीट नहीं हो जाती। साथ ही, इस बात की कोई ऑफिशियल टाइमलाइन सामने नहीं आई है कि इसे सभी के लिए कब रोल आउट किया जाएगा। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में इसे पेश किया जा सकता है।


Topics:

WhatsApp FeatureWhatsApp New Feature

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.