WhatsApp Message Multi Selection Feature: व्हाट्सएप पर आए दिन यूजर्स के लिए तरह-तरह के नए फीचर्स जारी होते रहते हैं। इस बार व्हाट्सएप विंडोज बीटा पर मैसेजों के लिए एक नया “मल्टी सिलेक्शन” फीचर शुरू कर रहा है। WABetaInfo की मानें बीटा टेस्टर अब एक चैट्स के अंदर कई मैसेजों का सिलेक्ट कर सकते हैं और फिर विंडोज के लिए व्हाट्सएप पर उन सभी को एक बार में डिलीट या फॉरवर्ड करना चुन सकते हैं।
कहीं भी क्लिक करके शो होगा फीचर!
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक नई फीचर के साथ, यूजर चैट्स से संबंधित मेनू में “सिलेक्ट करें” पर क्लिक करने के बाद कई मैसेजों का सिलेक्ट कर सकते हैं। साथ ही वो चैट्स में कहीं भी क्लिक कर सकते हैं और फिर “मैसेज सिलेक्ट” ऑप्शन (WhatsApp Message Multi Selection) दिखाई देगा। नई फीचर यूजफुल है क्योंकि पहले यूजर्स को एक-एक करके मैसेजों का सिलेक्ट करना पड़ता था और उन्हें व्यक्तिगत रूप से हटाना या फॉर्व्ड करना पड़ता था।
व्हाट्सएप अपडेट से यूज कर सकेंगे फीचर्स
हालांकि, अब एक साथ कई मैसेजों का सिलेक्ट करके, यूजर अपना समय और कोशिश बचा सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर उपलब्ध विंडोज 2.2309.2.0 अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा इंस्टॉल करने के बाद बीटा टेस्टर्स को कई मैसेजों का सिलेक्ट करने की क्षमता जारी की गई है और आने वाले दिनों में और ज्यादा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है।
21 नए इमोजी भी होंगे जारी
WABetaInfo के अनुसार, इन 21 इमोजी को लेटेस्ट यूनिकोड 15.0 से भेजने के लिए अब अलग-अलग कीबोर्ड को डाउनलोड करने और यूज करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब इन्हें सीधे आधिकारिक व्हाट्सएप कीबोर्ड से भेजा जा सकता है। इससे पहले, नए 21 इमोजी ऑफिशियल व्हाट्सएप कीबोर्ड में दिखाई नहीं दे रहे थे, क्योंकि उनके लिए काम चल रहा था।
WhatsApp Silence unknown Callers
इसके अलावा कथित तौर पर व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो “अज्ञात कॉलर्स को शांत करें” (Silence unknown Callers Feature) है। इस फीचर के जरिए यूजर्स कॉल लिस्ट और इनफॉरमेशन सेंटर में दिखाते हुए अज्ञात नंबरों से कॉल को म्यूट करने की अनुमति देगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines