WhatsApp Hidden Features: व्हाट्सएप ने आपकी प्राइवेट चैट्स को सेफ रखने के लिए एक नया चैट लॉक फंक्शन पेश कर रहा है, जिससे आप अपनी सेंसिटिव चैट्स को दूसरों की नज़रों से दूर रख सकते हैं। हाल ही में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में एक सीक्रेट कोड का ऑप्शन भी आया है, जिससे आप अपनी लॉक की गई चैट्स को सेफ रखने के साथ छिपा भी सकते हैं।
चैट लॉक फीचर का फायदा?
चैट लॉक फीचर की मदद से आपकी लॉक की गई चैट्स अब WhatsApp में एक अलग लॉक चैट फोल्डर में सेफ रहेंगी। यह फोल्डर सभी चैट्स के टॉप पर दिखाई देता है, जिससे यह साफ हो जाता है कि इनमें कुछ लॉक्ड चैट्स हैं, लेकिन सीक्रेट कोड की मदद से आप इन चैट्स को हाईड कर सकते हैं, ताकि कोई भी आसानी से यह न जान सके कि आपने कोई चैट लॉक की हुई है।
कैसे काम करता है सीक्रेट कोड?
WhatsApp का सीक्रेट कोड फीचर आपको लॉक की गई चैट्स के लिए एक खास पासवर्ड सेट करने की सुविधा देता है। यह कोड आपकी लॉक्ड चैट्स को एक खास नाम देकर उन्हें छिपाने का भी ऑप्शन देता है। इसका मतलब है कि लॉक की गई चैट्स को खोज पाना और मुश्किल हो जाता है। अगर कोड गलत एंटर किया जाता है, तो चैट्स तक पहुंच पाना और भी मुश्किल हो जाता है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp पर कॉल रिकॉर्डिंग संभव, 90% लोग नहीं जानते होंगे ये ट्रिक, देखें प्रोसेस
WhatsApp सीक्रेट कोड कैसे सेट करें?
1. चैट्स को लॉक करें: पहले उन चैट्स को लॉक करें, जिन्हें आप हाईड करना चाहते हैं। फिर लॉक चैट पर जाएं, ऊपर दाएं कोने में तीन डॉट्स पर टैप करें और “लॉक चैट” ऑप्शन सेलेक्ट करें।
2. लॉक चैट्स फोल्डर पर जाएं: WhatsApp लॉन्च करें और लॉक किए गए चैट्स फोल्डर ओपन करें।
3. चैट लॉक सेटिंग: तीन डॉट्स पर टैप करके चैट लॉक सेटिंग में जाएं।
4. सीक्रेट कोड सेट करें: “सीक्रेट कोड” का ऑप्शन चुनें और वह कोड डालें जिसे आप आसानी से याद रख सकते हैं।
5. कोड कंफर्म करें: अगला टैप करने के बाद कोड को दोबारा एंटर करें।
6. कोड सेट करें: कोड सेट करने के लिए “Done” पर टैप करें।
7. लॉक्ड चैट्स छिपाएं: अब, लॉक चैट्स को छिपाने के लिए चैट लॉक सेटिंग पेज पर जाएं और “लॉक किए गए चैट छिपाएं” के बगल में टॉगल को ऑन करें।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
16 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
20 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
22 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
23 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
23 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines