Whatsapp Chat Privacy Settings: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp दुनियाभर में चैटिंग की सबसे पसंदीदा ऐप है। इस ऐप से हम दुनिया के किसी कोने में बैठे शख्स से चैट करके बातचीत कर सकते हैं। कोई भी फोटो, ऑडियो, वीडियो भेज सकते हैं। ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं। अपने दिल की बात कह सुन सकते हैं। चैट करके वह बात भी किसी अपने को कह सकते है, जो किसी को नहीं कह सकते।
इसके लिए कॉल करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि Whatsapp पर्सनल चैटिंग ऐप है, जिस तरह फोन पर्सनल होता है, उसी तरह व्हाट्सऐप भी पर्सनल होता है। लेकिन इन दिनों चर्चा है कि गूगल और ऐपल की नजर व्हाट्सऐप पर है। इससे होने वाली चैटिंग, भेजे जाने वाले संदेशों पर है। ऐसे में व्हाट्सऐप चैट के लीक होने का खतरा मंडरा है, लेकिन कोई हमारी चैट पढ़ न ले, इसके लिए कुछ प्राइवेसी सेटिंग्स भी व्हाट्सऐप में होती हैं, आइए इन सेटिंग्स के बारे में जानते हैं…
Default Encryption
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सेटिंग करके व्हाट्सऐप मैसेज करते समय इसमें तीसरे पक्ष की एंट्री रोकी जा सकेगी। चैट सिर्फ आपके और आपके दोस्त या रिश्तेदार के बीच रहती है। कोई तीसरा इस तक नहीं पहुंच सकता।
Disappearing Message
यह सेटिंग करके आप चैट को अपने पास सीमित समय के लिए रख सकते हैं। यह सेटिंग करते ही चैट कुछ समय बाद खुद डिलीट हो जाएगी। इसमें आपको समय मिलेगा कि आप अपनी चैट को 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन के लिए रखना चाहते हैं, इनमें से किसी एक को सेलेक्ट करेंगे तो उस समयावधि के बाद चैट अपने आप डिलीट हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Instagram Vanish Mode है बड़े काम का! ऑन करते ही सामने वाले से भी गायब हो जाएगी पूरी चैट
Backup Encryption
इस सेटिंग से आप चैट का बैकअप ले सकते हैं। इससे Google, Apple या तीसरी कोई पार्टी आपके बैकअप डेटा तक नहीं पहुंच पाएगी।
Chat Lock
यह सेटिंग करने से आपके चैट बॉक्स पर लॉक लग जाएगा। अगर आप किसी खास दोस्त या रिश्तेदार की चैटिंग छिपाना चाहते हैं तो इस सेटिंग को ऑन कर लें। इसके बाद वह स्पेशल चैट बॉक्स पासवर्ड के बिना ओपन नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: क्या आपका Laptop भी चल रहा है Slow? इन 4 ट्रिक्स से बढ़ाएं Speed
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
10 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
14 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
16 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
17 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
18 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines