WhatsApp Chat Transfer Feature: प्रसिद्ध मैसेजिंग एप व्हाट्सएप कई नए फीचर को जारी करता रहता है। पिछले कुछ महीनों से प्लेटफॉर्म पर कई शानदार फीचर्स लेकर आए गए हैं, जबकि कुछ आने के लिए तैयार है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिससे पता चला है कि व्हाट्सएप कथित तौर पर एक नया चैट ट्रांसफर फीचर (Chat Transfer Feature) शुरू कर रहा है।
व्हाट्सएप एंड्रॉइड के लिए आएगा फीचर
नए चैट ट्रांसफर फीचर से यूजर्स के अकाउंट को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर करना बेहद आसान हो जाएगा। इसके जरिए अकाउंट्स की चैट और अटैचमेंट दो फोन के बीच ट्रांसफर हो सकेंगी। फिलहाल इसे एंड्रॉइड फोन यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। जबकि, आने वाले समय में iOS को भी सपोर्ट कर सकता है।
व्हाट्सएप अकाउंट का चैट बैकअप करना होगा आसान!
WABetaInfo की एक रिपोर्ट की मानें तो व्हाट्सएप के लेटेस्ट बीटा वर्जन पर एक चैट ट्रांसफर फीचर शुरू कर रहा है। इसके तहत यूजर्स के लिए क्लाउड पर बैकअप किए बिना सीधा चैट को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर करना आसान होगा।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस फीचर्स से पहले यूजर्स को किसी अन्य फोन पर बैकअप ट्रांसफर करने से पहले अपनी चैट को गूगल ड्राइव अकाउंट में बैकअप लेना जरूरी था। क्लाउड के माध्यम से चैट बैकअप को रिस्टोर्ड करना अभी भी यूजर्स के लिए उपलब्ध है और चैट ट्रांसफर टूल को ऑप्शन्स के तौर पर जोड़ा गया है।
कैसे होगा व्हाट्सएप का चैट ट्रांसफर?
व्हाट्सएप अकाउंट से चैट को दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर करने के लिए यूजर्स को WhatsApp Settings पर जाना होगा। इसके बाद Chats ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर Chat Transfer पर क्लिक करके वो इस प्रोसेस को पूरा कर सकेंगे। फिलहाल ये फीचर चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
10 mins agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
49 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
17 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
21 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
22 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines