हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WhatsApp पर आया Chat Lock; अब यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी हुई मजबूत! जानें कैसे करेंगे इस्तेमाल?

विज्ञापन

WhatsApp chat lock Feature: दुनियाभर में प्रसिद्ध मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग अपडेट जारी करता रहता है। इस बार प्लेटफॉर्म पर कमाल का फीचर आया है जिससे यूजर्स के लिए ऐप को यूज करने का मजा दुगना हो सकता है।

दरअसल, प्लेटफॉर्म पर चैट लॉक फीचर जारी किया गया4 है। इसके जरिए यूजर्स अपनी चुनिंदा चैट को लॉक कर सकता है। ऐसे में यूजर्स के लिए दूसरों से अपनी चैट को हाइड करना आसान हो सकता है। साथ ही उनकी प्राइवेसी भी और ज्यादा मजबूत हो सकेगी। कंपनी अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी पर खास गौर करते हुए फीचर को रोल आउट कर रही है। आइए व्हाट्सएप चैट लॉक फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ेंः अब खोए या चोरी हुए फोन को ढूंढना होगा आसान, मोबाइल ट्रैक करने में यह सरकारी पोर्टल करेगा मदद

क्या है चैट लॉक फीचर?

व्हाट्सएप पर यूजर्स की गोपनीयता और सुरक्षा पर अधिक कंट्रोल करने के लिए चैट लॉक फीचर जारी किया गया है। इसके जरिए यूजर्स अपनी सबसे निजी चैट को एक अलग फोल्डर में ट्रांसफर कर सकेंगे। इस चैट को देखने के लिए या ओपन करने के लिए सिर्फ उनका डिवाइस पासवर्ड या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण या फिर फिंगरप्रिंट जैसे पासवर्ड ऑप्शन ही काम आ सकेंगे।

विज्ञापन

चैट लॉक फीचर का क्या है फायदा?

व्हाट्सएप यूजर्स को चैट लॉक फीचर का फायदा उनकी प्राइवेसी को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए हो सकता है। अगर फोन चोरी हो जाता है या किसी के हाथ लग जाते हैं तो फोन के मालिक के अनुमति के बिना लॉक चैट को देख नहीं पाएंगे। इतना ही नहीं, लॉक चैट के लिए नोटिफिकेशन भी नाम और मैसेज के साथ शो नहीं होगा। देखने के लिए यूजर को लॉक खोलना होगा।

ये भी पढ़ेंः Vivo S17 Pro: 3सी वेबसाइट पर नजर आया फोन, सामनें आई कीमत समेत कई जानकारी!

विज्ञापन

WhatsApp chat lock कैसे करें?

  • अपने iOS या Android डिवाइस पर व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें।
  • लॉक चैट फीचर के लिए पहले व्हाट्सएप को अपडेट कर लें।
  • इसके बाद ऐप को ओपन करके उस स्पेशल चैट पर जाएं जिसे लॉक करना चाहते हैं।
  • इसके बाद उस चैट की प्रोफाइल या कॉन्टेक्ट पर क्लिक करें।
  • इसके मेन्यू या ऑप्शन पर जाएं यहां आपको ‘चैट लॉक’ का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पासवर्ड के जरिए आप चैट को लॉक कर सकते हैं।
  • ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola