व्हाट्सएप एक प्रसिद्ध इंस्टैंट मैसेजिंग एप है जिसका इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। कंपनी यूजर्स की सुरक्षा का खास ध्यान रखती है और इसे लेकर कई फीचर्स को जारी भी करती रहती है। आईटी अधिनियम 2021 के तहत कंपनी को हर महीने की एक रिपोर्ट देनी होती है। ऐसे में WhatsApp उन यूजर्स की जानकारी भी साझा करता है जिसे वो बैन करता है।
22 लाख से ज्यादा WhatsApp अकाउंट बैन
WhatsApp की जून रिपोर्ट के अनुसार 22 लाख से ज्यादा भारतीय व्हाट्सएप अकाउंट को बैन कर दिया गया है। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने ये रिपोर्ट 1 जून से 30 जून तक की जारी की है। इसके अनुसार कुल 22,10,000 भारतीय व्हाट्सएप अकाउंट को बैन कर दिया गया है।
हर महीने की सेफ्टी रिपोर्ट
आपको जानकारी के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए आईटी मंत्रालय हर महीने एक रिपोर्ट मांगती है। आईटी अधिनियम 2021 के तहत इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंपनियां आईटी मंत्रालय को हर महीने रिपोर्ट देती भी है। जून में WhatsApp ने 22 लाख से ज्यादा अकाउंट बंद किए तो कुछ खातों को बंद करने के लिए रिक्वेस्ट भी आई थी।
Twitter ने बैन किए यूआरएल
हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने भी आईटी अधिनियम 2021 के तहत जून 2022 में 1,122 URL को ब्लॉक किया था। आईटी मंत्रालय द्वारा ये कार्रवाई सोशल मीडिया साइट्स से यूजर्स और उनके खातों सुरक्षित रखने के लिए की जाती है। आईटी अधिनियम 2000 की धारा 69A के प्रावधान के तहत ये कार्रवाई शुरू की गई थी। Twitter द्वारा साल 2018 में 225 लिंक को ब्लॉक किया गया था। हालांकि, 2019 में 1,041 और 2021 में 2,851 URL को बैन कर गया था।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
12 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
16 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
18 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
19 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
19 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines