Duplicate Voter ID Card Download: इस साल देश के विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके बाद अगले साल लोकसभा का चुनाव होगा। ऐसे में चुनाव में वोट देने के लिए वोटर आईडी कार्ड एक अहम दस्तावेज के रूप में काम करता है। लेकिन, अगर आपका वोटर आईडी कार्ड गुम हो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप डुप्लीकेट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन
डुप्लीकेट वोटर आईडी बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फॉर्म EPIC-002 की एक कॉपी डाउनलोड करनी होगी।
इस फॉर्म का उपयोग फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र जारी करने के लिए किया जाता है।
फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेज को जोड़ें।
ध्यान दें कि फॉर्म में आपको डुप्लीकेट आईडी कार्ड बनवाने का कारण भी बताना होगा।
यदि आपका वोटर आईडी कार्ड खो गया है या चोरी हो गया है, तो आपको एफआईआर की एक प्रति भी संलग्न करनी होगी।
इसके अलावा दस्तावेजों में एक पासपोर्ट साइज फोटो, पता और पहचान प्रमाण भी शामिल होना चाहिए।
इसके बाद इस फॉर्म को अपने स्थानीय चुनाव अधिकारी के पास जमा कर दें।
यह भी पढ़ेंः अपनाएं 7 आसान टिप्स, तेजी से बढ़ने लगेंगे Reels के व्यूज
आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाएगा।
इस नंबर की मदद से आप राज्य निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं यानी यह पता लगा सकते हैं कि आपका वोटर आईडी कार्ड बना है या नहीं।
एक बार जब आप अपना फॉर्म सबमिट कर देते हैं तो सबसे पहले उसका सत्यापन किया जाता है, जिसके बाद डुप्लीकेट कार्ड की प्रक्रिया शुरू होती है।
सत्यापन के बाद आपको सूचित किया जाएगा। इसके बाद आप स्थानीय चुनाव अधिकारी के पास जाकर इसे प्राप्त कर सकते हैं।
ऑफलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए आपको आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जाकर आवेदन करना होगा।
यहां डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए एक फॉर्म लेना होगा।
फॉर्म में नाम, पता और पुराने वोटर आईडी कार्ड का नंबर भरना होगा।
यह भी पढ़ेंः आईफोन 15 के बाद Apple iPhone 16 की होने लगी चर्चा, खास फीचर के साथ 2024 में दे सकता है दस्तक
आपसे जो भी दस्तावेज मांगे जाएंगे उनकी फोटोकॉपी जमा करना होगा।
स्तावेजों के सत्यापन के बाद आपको डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
कुछ दिनों के बाद आप चुनाव अधिकारी के कार्यालय से अपना वोटर आईडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
कब बनवाया जा सकता है वोटर आईडी?
अगर आपका वोटर आईडी कार्ड कहीं खो गया हो, फट गया हो, चोरी हो गया हो तो आप इसके डुप्लीकेट कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए एक लंबी प्रक्रिया को फॉलो करना होता है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
4 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
5 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
7 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
10 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines