Vodafone Idea (Vi) RedX Plans Removed from Postpaid List: प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद वोडाफोन आइडिया का नाम आता है। कई यूजर्स इसके प्लान का लाभ उठा रहे हैं। कंपनी की ओर से वीआई के सस्ते और महंगे दोनों प्लान पेश किए जाते हैं।
वहीं, अब खबर आई है कि वीआई ने अपने प्रीमियम RedX Plans को पोस्टपेड लिस्ट से हटा दिया है। अगर आप भी वीआई यूजर्स हैं जो ये खबर आपके काम की हो सकती है।
अभी पढ़ें – WhatsApp का दिवाली धमाका! आज से इन फोन में नहीं करेगा ऐप काम, यहां देखें लिस्ट
वोडाफोन आइडिया ने बिना जानकारी और वजह के अपने सबसे लोकप्रिय पोस्टपेड प्लानों को बंद कर दिया है। कंपनी की ओर से Vodafone Idea RedX Plans पर रोक लगा दी गई है। इन प्लानों को किस कारण से कंपनी ने बंद किया है, अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं कि वीआई ने अपने किन प्लानों को बंद कर दिया है।
सबसे पहले TelecomTalk ने किया नोटिस
वोडाफोन आइडिया के प्लानों की लिस्ट में से लोकप्रिय पोस्टपेड प्लान्स का हटना सबसे पहले TelecomTalk ने देखा। इसके बाद जानकारी हो सकी कि कंपनी ने अपने कुछ प्लानों को हटा दिया है।
कंपनी ने हटाए अपने तीन लोकप्रिय प्लान्स
Vodafone Idea RedX Plans की लिस्ट में 1 हजार से ज्यादा कीमत के प्लानों का नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में कुल तीन प्लान्स थे, जिन्हें हटा दिया गया है। इनमें 1,099 रुपये का फ्लैगशिप REDX Postpaid Plan है। इसके अलावा दो प्लानों में 1,699 रुपये और 2,299 रुपये का फैमिली प्लान है। ये वो प्लान थे जिन्हें लेने वालों को 6 महीने का एक लॉक-इन पीरियड फॉलो करना पड़ता था।
अभी पढ़ें – #WhatsAppDown: हो गया व्हाट्सएप डाउन, नहीं जा रहे मैसेज-ना सेंड हो रही तस्वीर-वीडियो
कैसे मिली प्लान हटने की जानकारी?
वोडाफोन आइडिया की ओर से इन तीन प्लानों को हटाने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, यूजर्स का कहना है कि उन्हें ये प्लान वीआई के ऐप या फिर वेबसाइट पर नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में ज्ञात होता है कि इन्हें हटा दिया गया है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
12 mins agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
50 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
17 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
21 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
22 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines