Vivo V27 Pro Cashback Offer: वीवो ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Vivo V27 Pro को भारतीय मार्केट में पेश किया है। इस फोन की सेल भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह सही समय हो सकता है। ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन को बंपर ऑफर के साथ बेचा रहा है।
वीवो के नए फोन पर बंपर ऑफर (Vivo V27 Pro Bumper Offer)
फ्लिपकार्ट पर वीवो वी 27 प्रो के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 41,990 रुपये है, लेकिन अभी इस स्मार्टफोन को 9% डिस्काउंट के बाद 37,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी तरह 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 39,999 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा फोन पर बैंक ऑफर मिल रहा है। इसके बाद इसकी कीमत और भी कम हो जाती है।
बैंक ऑफर की बात करें तो चुनिंदा कार्ड इस्तेमाल करने पर आपको 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इसी तरह Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक भी मिल रहा है। इसके अलावा आसान EMI का लाभ भी मिल रहा है। चलिए अब इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालते हैं…
ऐसे हैं Vivo V27 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो 27 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400 X 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और पंच-होल कटआउट के साथ 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन MediaTek Dimensity 8200 SoC प्रोसेसर से लैस है। जो 8GB/12GB LPDDR5 रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। हैंडसेट एंड्रॉइड 13 पर आधारित फनटच ओएस 13 पर काम करता है।
सिक्योरिटी के लिहाज से इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
कैमरा और बैटरी
कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS और LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कंपनी ने Vivo V27 Pro में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की दमदार बैटरी दे रही है। फोन दो कलर ऑप्शन- नोबल ब्लैक और मैजिक ब्लू कलर में आता है।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 hr agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
19 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
21 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
23 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines