Vi New Recharge Plans 2024: Jio और Airtel के बाद आज यानी 4 जुलाई से वोडाफोन आइडिया ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। जबकि अन्य दो टेलीकॉम कंपनियों ने नए रिचार्ज प्लान 3 जुलाई से ही महंगे कर दिए थे। Vi ने अपने पिछले प्रेस रिलीज में 13 से ज्यादा प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में बताया था। वहीं, अब अगर आप भी आज रिचार्ज करने की सोच रहे हैं तो नए प्लान्स के बारे में पहले जरूर जाने लें। कंपनी ने मंथली प्लान से लेकर अपने एक साल वाले रिचार्ज प्लान्स को भी महंगा कर दिया है। चलिए नई लिस्ट पर एक नजर डालते हैं…
28 दिनों वाले वीआई रिचार्ज प्लान
- 179 रुपये वाला रिचार्ज प्लान जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा और 300 SMS समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं, 4 जुलाई यानी आज से कीमत में बढ़ोतरी के बाद यह प्लान 199 रुपये का हो गया है।
- 269 रुपये वाला रिचार्ज प्लान जो 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1GB/दिन डेटा, 100 SMS/दिन ऑफर करता है। इसकी कीमत भी बढ़कर आज से 299 रुपये हो गई है।
- 299 रुपये वाला रिचार्ज प्लान जो 28 दिनों की वेलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 SMS/दिन और 1.5GB/दिन डेटा ऑफर करता था। अब इसकी कीमत बढ़कर 349 रुपये हो गई है।
- वहीं, 319 रुपये वाला रिचार्ज प्लान जो एक महीने की वैधता के साथ, अनलिमिटेड कॉल, 2GB/दिन डेटा और 100 SMS/दिन के साथ आता था। अब 4 जुलाई से इसकी कीमत 379 रुपये हो गई है।
56 दिनों वाले वीआई रिचार्ज प्लान
- डेली 1.5GB डेटा + अनलिमिटेड कॉलिंग + डेली 100 SMS: पहले की कीमत 479 रुपये, नई कीमत 579 रुपये
- डेली 2GB डेटा + अनलिमिटेड कॉलिंग + डेली 100 SMS: पहले की कीमत 539 रुपये, नई कीमत 649 रुपये
ये भी पढ़ें : तगड़ा झटका! महंगे हुए Jio के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स; चेक करें नई लिस्ट
84 दिनों वाले वीआई रिचार्ज प्लान
| वैधता | डेटा | अनलिमिटेड कॉलिंग | SMS | पहले की कीमत | नई कीमत |
| 84 दिन | 6GB | हां | 300 | 459 रुपये | 509 रुपये |
| 84 दिन | 1.5GB प्रतिदिन | हां | 100 प्रतिदिन | 719 रुपये | 859 रुपये |
| 84 दिन | 2GB प्रतिदिन | हां | 100 प्रतिदिन | 839 रुपये | 979 रुपये |
Vi के 365 दिन वाले रिचार्ज प्लान
- 1,799 रुपये वाला प्लान जो 365 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 24GB डेटा और 300 SMS ऑफर करता है। अब इस प्लान की नई कीमत 1,999 रुपये हो गई है।
- 2,899 रुपये वाला प्लान जो 365 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5GB/दिन डेटा और 100 SMS/दिन ऑफर करता है। कीमत बढ़ने के बाद इस रिचार्ज की कीमत 3,499 रुपये हो गई है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
22 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines