UPI International Payment: विदेशों में यात्रा करते समय अक्सर लोगों को वहां की करेंसी की जरूरत पड़ती है। पिकनिक मनाने वाले लोग अपने देश से ही करेंसी एक्सचेंज करवाकर ले जाते हैं। लेकिन अब भारत में रहने वाले लोगों को कुछ ऐसे देश हैं जहां यात्रा करने के लिए फॉरेन करेंसी की जरुरत नहीं पड़ेगी।
अगर आप भी छुट्टियों में अपने दोस्त या परिवार के साथ भारत से बाहर किसी औऱ देश में पिकनिक मनाने जाने वाले हैं तो अब चिंता करने की जरुरत नहीं है। अब आप विदेशों में घूमते समय भारतीय करेंसी (UPI Payments Abroad) से ही खरीदारी कर सकते हैं। यहां जानें अब आप किस-किस देश में यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। इन आसान टिप्स औऱ ट्रिक्स से विदेशों में करें UPI पेमेंट।
इन देशों में कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट
यूपीआई पेमेंट की सुविधा केवल विदेश में यात्रा करने वाले ही नहीं बल्कि NRI भी कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फ्रांस, भूटान, नेपाल, ओमान, यूएई, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपिंस, वियतनाम, सिंगापुर, कम्बोडिया, ताइवान, साउथ कोरिया, जापान और यूरोप में UPI पेमेंट कर पाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं आप पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, अमेजन पे के साथ ही उन सभी पेमेंट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं जो भारत में सुचारू रुप से चल रहे हैं।
विदेश में ऐसे करें UPI पेमेंट
- विदेश में यूपीआई पेमेंट करने के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन में पेटीएम, फोनपे, गूगल पे या अमेजन पे डाउनलोड करें।
- इंडियन बैंक अकाउंट नंबर ऐप में डालने के बाद रजिस्टर करें।
- 3.बैंक अकाउंट लिंक होने के बाद IBAN और BIC डिटेल्स एड करें।
- इसके बाद अब आप विदेशों में UPI पेमेंट कर सकते हैं।
NRI ऐसे करें विदेश में UPI इस्तेमाल
- स्मार्टफोन में पेटीएम, फोनपे, गूगल पे या अमेजन पे UPI पेमेंट ऐप डाउनलोड करें।
- इसके बाद ऐप में NRE या NRO डिटेल्स डालें।
- अब आप इंडियन मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर डालें।
- एक बार अकाउंट वेरिफाई हो जाने के बाद आप UPI पेमेंट कर पाएंगे।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
52 mins ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
5 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
7 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines