Upcoming 2025 Flagship Phone: Realme ने हाल ही में चीन में GT 7 Pro को 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है, जो Oppo Find X8 Pro और iQOO 13 जैसे लेटेस्ट फ्लैगशिप को भी पीछे छोड़ देता है। अब, कंपनी आगामी फ्लैगशिप फोन के लिए 8,000mAh की बैटरी पर स्विच करने की सोच रही है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर जाने-माने टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा हाल ही में पोस्ट किए गए पोस्ट के अनुसार, Realme अपने 2025 फ्लैगशिप फोन के लिए और भी बड़ी बैटरी की टेस्टिंग कर रहा है, जो GT 8 Pro हो सकता है।
42 मिनट में हो जाएगा चार्ज
पोस्ट से पता चलता है कि Realme 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी पैक करने के बारे में सोच रहा है, जिससे डिवाइस सिर्फ 42 मिनट में जीरो से 100 परसेंट तक चार्ज हो जाएगा। इसमें आगे बताया गया है कि कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 8,000mAh की बैटरी पर भी काम कर रही है, जिसे 55 और 70 मिनट में जीरो से 100 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है।
iPhone और Samsung से फास्ट
टिपस्टर का कहना है कि Realme को चार्जिंग क्षमता और स्पीड के बीच समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन 8,000mAh की बैटरी के लिए 70 मिनट अभी भी iPhone 16 Pro Max और Samsung Galaxy S24 Ultra जैसे कुछ पॉपुलर फ्लैगशिप फोन की तुलना में फास्ट है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Big Bachat Days Sale: तगड़े 5G फोन, वो भी 10 हजार से कम में; देखें 3 बेस्ट ऑप्शन
कितनी अलग है ये नई बैटरी
हालांकि, Realme की टाइटन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, जैसे कि GT 7 Pro के चीनी वर्जन में पाई जाने वाली बैटरी, वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं करती है। जो लोग सोच रहे हैं, उनके लिए बता दें कि सिलिकॉन कार्बन बैटरी रेगुलर लिथियम-आयन की तरह ही काम करती हैं, लेकिन एनोड के रूप में ग्रेफाइट का इस्तेमाल करने के बजाय, वे सिलिकॉन-कार्बन कंपोजिट का इस्तेमाल करती हैं।
पॉवरबैंक का The End?
अगर Realme अपने 2025 फ्लैगशिप डिवाइस के लिए 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आगे बढ़ता है, तो हमें अब हर रात सोने से पहले अपने स्मार्टफोन को प्लग इन नहीं करना पड़ेगा। यही नहीं ये डिवाइस पॉवरबैंक का The End भी कर सकता है क्योंकि इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद फोन को बार बार चार्ज करने की टेंशन ही खत्म हो जाएगी।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
12 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
15 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines