Uber Ride Booking via WhatsApp: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल पूरी दुनिया में व्यापक रूप से किया जाता है। अभी तक आपने सुना या पढ़ा होगा कि व्हाट्सएप पर आप महत्वपूर्ण दस्तावेज, किसी से पर्सनल चैटिंग, वीडियो कॉल या वॉयस कॉल आदि कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप व्हाट्सएप के जरिए टैक्सी भी बुक कर सकते हैं?
अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कैसे व्हाट्सएप के जरिए उबर कैब बुक (Uber Ride Booking via WhatsApp) की जा सकती है। हालांकि, व्हाट्सएप से उबर कैब बुकिंग करने की सुविधा फिलहाल कुछ चुनिंदा शहरों के लिए उपलब्ध है। इसलिए इसका फायदा चुनिंदा व्हाट्सएप यूजर्स ही उठा सकेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –Redmi Note 12 5G Series की बिक्री शुरू, यहां से उठाएं छूट का फायदा!
कौन कर सकता है व्हाट्सएप से कैब बुक?
आप व्हाट्सएप के जरिए उबर कैब बुक कर सकते हैं। फिलहाल, इस सुविधा को लखनऊ और दिल्ली एनसीआर में उपलब्ध किया गया है। इसके लिए आपको बस एक मोबाइल नंबर पर मैसेज करना होगा और आपकी कैब आपकी लोकेशन पर होगी।
ऐसे बुक करें वॉट्सऐप से कैब
- व्हाट्सएप के माध्यम से उबर कैब बुक करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी संपर्क सूची में उबर आधिकारिक नंबर (+91-7292000002) को सेव करना होगा।
- एक बार नंबर सेव हो जाने के बाद आपको उबर की चैट खोलनी होगी और चैट शुरू करनी होगी।
- यहां आपको hi लिखना है, जिसके बाद आपको पिक अप एंड ड्रॉप लोकेशन डालनी है।
- इसके बाद आपको उबर की ओर से मेले की सारी जानकारी मिल जाएगी।
- यदि आप किराए की पुष्टि करना चाहते हैं, तो सवारी स्वीकार करें और उसके बाद ही आपको उबर से एक सूचना मिलेगी कि आपकी सवारी की पुष्टि हो गई है।
- और पढ़िए –Auto Expo 2023: MG की हाइड्रोजन फ्यूल Euniq 7 से हटा पर्दा, फुल टैंक पर देगी 605km की रेंज
डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा उबर ऐप
व्हाट्सएप बेस्ड बुकिंग के लिए आपको उबर ऐप को फोन में नहीं रखना पड़ेगा। ये प्रोसेस खासतौर पर उनके लिए बेस्ट है जो कभी-कभार कैब से यहां-वहां जाते हैं। इससे फोन का स्टोरेज भी ऐप के कारण खर्च नहीं होगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
30 mins agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
3 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
6 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines