Uber Charges 1334 Rupees for Short Ride: कभी न कभी आपने भी ट्रैवल के लिए Ola, Rapido या Uber जैसी कंपनियों से राइड तो बुक किया ही होगा। ट्रेवल के लिए आज ये काफी यूजफुल सर्विस प्रोवाइडर्स बन गए हैं। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि राइड बुक करते वक्त कंपनियां कुछ और किराया दिखाती हैं जबकि राइड पूरी हो जाने पर किराया बढ़ा देती हैं। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ से सामने आया है जहां एक शख्स ने उबर से पहले राइड बुक की तो राइड में उसे 359 रुपये किराया दिख रहा था लेकिन अंत में कंपनी ने उससे राइड के 1,334 रुपये चार्ज कर लिए।
छोटे राइड के किए ज्यादा पैसे चार्ज
जिसके बाद उबर की मनमानी से नराज शख्स चंडीगढ़ के उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग पहुंच गया। जहां मामले की सुनवाई के बाद शख्स को उबर द्वारा मुआवजा दिया गया। बता दें कि कंपनी ने 8.83 किलोमीटर की राइड के लिए शख्स से 1,334 रुपये चार्ज किए थे। यह मामला 6 अगस्त, 2021 का है। ज्यादा किराया वसूलने का विरोध करने के बाद शख्स को कानूनी खर्च के लिए 10,000 रुपये के साथ 10,000 रुपये मुआवजा मिला है।
ये भी पढ़ें : Google I/O 2024: गूगल ला रहा गजब का फीचर! फोन स्विच-ऑफ हुआ तब भी कर सकेंगे ट्रैक
नहीं मिला था कोई समाधान
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स लगातार चैट और ईमेल के जरिए कंपनी से इस समस्या को सुलझाने की रिक्वेस्ट कर रहा था बावजूद, उसे कोई समाधान नहीं मिला। जिसके बाद शख्स ने इसकी कंप्लेंट फाइल कर दी। वहीं उबर इंडिया ने किराया बढ़ाने के मामले में बचाव करते हुए कहा कि राइड के दौरान कई रूट बदलने की वजह से किराया बढ़ाया गया था।
ट्रांसपेरेंसी बनाए रखना सर्विस प्रोवाइडर्स की जिम्मेदारी
हालांकि, आयोग ने इस बात पर जोर दिया कि एक्चुअल किराया और वसूल किए गए किराए में काफी ज्यादा अंतर है। जिसके बाद पराशर के पक्ष में फैसला सुनाया गया और मानसिक परेशानी और उत्पीड़न के लिए उबर को मुआवजा देने के लिए कहा गया। आयोग ने आगे कहा कि ट्रांसपेरेंसी बनाए रखना और यूजर्स के विश्वास को बनाए रखना उबर जैसे सर्विस प्रोवाइडर्स की जिम्मेदारी है।
संबंधित खबरें
Apple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
41 mins agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
2 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
22 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
3 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines