Twitter CEO Elon Musk Profile Pic: प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की कमान जब से एलन मस्क ने संभाली है तभी से वो और प्लेटफॉर्म दोनों ही चर्चाओं में है। ट्विटर के सीईओ बनने के बाद से एलन मस्क ने प्लेटफॉर्म पर काफी बदलाव किए हैं जिनमें से एक बदलाव ब्लू टिक को पेड करना रहा है।
बीते दिन एलन मस्क ने प्लेटफॉर्म से नीली चिड़िया को हटाने की घोषणा की थी, जिसके बाद से यूजर्स के बीच हड़कंप मच गया था। कंपनी की ओर से घोषणा की गई थी कि वो ट्विटर का लोगो बदलकर “X” करने वाले हैं। ऐसे में प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को नीली चिड़िया की जगह X का लोगो नजर आएगा।
एलन ने ट्विटर से हटाई अपनी प्रोफाइल पिक
हालांकि, ट्विटर का लोगो चेंज करने से पहले एलन मस्क ने अपने ट्विटर अकाउंट से प्रोफाइल पिक को हटा दिया है। इसकी जगह उन्होंने ट्विटर का नया लोगो लगा है। मस्क ने ट्विटर के नए लोगो के तौर पर “X” को पेश किया था, जिसे उन्होंने बदलने से पहले अपनी प्रोफाइल पिक पर लगा लिया है।
Twitter से भी जल्द हटेगी नीली चिड़िया
मस्क ने ‘X’ लोगो का ऐलान करते हुए कहा था कि वो 23 जुलाई की रात को एक्स लोगो को पोस्ट करेंगे, जिसके अगले दिन दुनिया भर के लिए इसे लाइव कर दिया जाएगा। हालांकि, ट्विटर का लोगो चेंज करने से पहले मस्क ने अपने ट्विटर अकाउंट की DP चेंज कर दी है। इससे ये तो साफ है कि मस्क की “X” लोगो को लाने की पूरी तैयारी में है और इसे लेकर काम चल रहा है।
एक बार पहले भी बदला था ट्विटर का लोगो
आपको जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क ने इसी साल अप्रैल की शुरुआत में ट्विटर का लोगो बदला था। इस दौरान उन्होंने नीली चिड़िया को हटाकर डॉग फ्लोकी की तस्वीर लगाई थी। ऐसे में यूजर्स को ब्लू बर्ड की जगह डॉग फ्लोकी की तस्वीर शो हो रही थी, जिसे 1 दिन के बाद बदल दिया गया था। इसके बाद फिर से नीली चिड़िया को लोगो लगा दिया गया था। फिलहाल, देखना होगा कि ट्विटर पर नया लोगो कब और कब तक के लिए लगाया जाएगा।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
6 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
8 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines