Twitter Blue Tick Removed: दुनियाभर में लोकप्रिय माइक्रो ब्लोगिंग ट्विटर 21 अप्रैल को वेरिफाइड अकाउंट्स के लिए अलग रहा, नाम के सामने दिखने वाला ब्लू टिक कई तमाम सेलिब्रिटीज और वेरिफाइड इंडिविजुअल्स के अकाउंट से गायब हो गया है। कल तक जिस प्रोफाइल पर ब्लू रंग टिक चमक रहा था, वो 20 अप्रैल 2023 को रात 11.59 बजे हटाया दिया गया।
इसका कारण कंपनी द्वारा पहले ही करने वाला ऐलान रहा। दरअसल, ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कुछ दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि ट्विटर से लेगेसी ब्लू टिक को हटा दिया जाएगा, जोकि 20 अप्रैल की रात हो भी गया है।
सेलिब्रिटीज और वेरिफाइड इंडिविजुअल्स के खाते से ब्लू टिक हटा दिया गया। जबकि, जिन लोगों के पास ट्विटर ब्लू टिक की पेड सर्विस थी उनके अकाउंट पर ब्लू टिक रहा। अब प्लेटफॉर्म पर कुछ ब्लू टिक नजर आएंगे, जोकि वेरिफाइड नहीं बल्कि पेड सर्विस का हिस्सा होंगे। आइए आपको ट्विटर ब्लू टिक से जुड़ी कुछ 5 जरूरी बातें बताते हैं।
किन्हें और कैसे मिलेगा ब्लू टिक वापस?
ब्लू टिक हट जाने के बाद ज्यादातर लोगों का ये सवाल है कि किन लोगों को ब्लू टिक मिलेगा या कैसे ब्लू टिक वापस आएगा? इसका जवाब ये ही है कि पहले की तरह नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। पेड सर्विस को अपनाकर कोई भी अपने नाम के सामने ब्लू टिक लगवा सकता है। हालांकि, पहले इसे वेरिफिकेशन बैज के तौर पर जाना जाता था, जिसके लिए पैसे चुकाने नहीं पड़ते थे।
कितने रुपये का पड़ेगा ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्लान?
बात करें ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्लान के कीमत (How much will the Blue Tick subscription plan cost?) की तो ये मोबाइल और वेब दोनों के लिए अलग-अलग चार्ज के साथ आता है। इसके वेब वर्जन की शुरुआती कीमत 600 रुपये प्रति महीना है। जबकि, मोबाइल वर्जन के लिए 900 रुपये प्रति महीने का भुगतान है।
कौन सा टैग किसे मिलेगा?
एलन मस्क ने ट्विटर डील पूरी करने के बाद प्लेटफॉर्म पर ब्लू सब्सक्रिप्शन को रिलॉन्च करने का निर्णय लिया था, जिसके तहत तीन टैग को लॉन्च किया गया। इनमें पीले रंग का बैज, ग्रे बैज और ब्लू बैज जारी किया। ग्रे रंग का बैज सरकारी ऑफिस, सरकारी एजेंसी और दूसरे सरकारी अकाउंट्स के लिए है। जबकि, ब्लू रंग का बैज इंडिविजुअल यूजर्स को दिया जा रहा है। हालांकि, सभी को बैज लेने के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा।
क्या है ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन का फायदा?
ब्लू सब्सक्रिप्शन प्लान लेने से पहले आप भी सोच रहे होंगे भला हर महीने 600 या 900 रुपये खर्च करके फायदा क्या मिलेगा? (Twitter Blue Tick Subscription Benefits) तो कंपनी का कहना है कि सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स किसी कन्वर्सेशन या सर्च में पहले रैंक करेंगे। इसके अलावा ब्लू टिक भी हासिल होगा।
इतना ही नहीं, ट्वीट्स में बोल्ड और इटैलिक फॉन्ट ऐड करने जैसे फीचर्स का लाभ भी मिलेगा। आप अपने पोस्ट को एडिट कर सकेंगे, आपके लिए ट्वीट्स लिखने की वर्ड लिमिट अधिक होगी। इसके अलावा वीडियो को आप 1080P के साथ पोस्ट कर सकेंगे।
लेगेसी अकाउंट्स या बिना ब्लू टिक अकाउंट का क्या होगा?
अब अगर आप भी सोच रहे हैं कि जिनका लेगेसी अकाउंट (पहले ब्लू टिक था लेकिन अब हटा दिया गया है) या फिर ऐसे अकाउंट जिन्होंने ब्लू सब्सक्रिप्शन नहीं ले रखा है उनका क्या होगा? तो आपको बता दें कि वो पहले की तरह ही खाते का इस्तेमाल कर सकेंगे। अकाउंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है बस खाते से ब्लू टिक हटा गया है। अब बिना ब्लू टिक वाले यूजर्स को एड्स ज्यादा देखने पड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines