Twitter Blue Tick Paid Service: एलन मस्क की ओर से ट्विटर का टेकओवर लेने के बाद सबसे बड़ा ऐलान ब्लू टिक के लिए पेड सर्विस की शुरुआत करना है। ऐसे में अब यूजर्स ब्लू टिक और उसमें मिलने वाली अतिरिक्त सेवाओं का लाभ पैसे चुका कर उठा सकते हैं।
ट्विटर की ब्लू टिक पेड सर्विस को 5 देशों में शुरू कर दिया गया है। आईओएस यूजर्स के लिए न्यूजीलैंड (New Zealand), ऑस्ट्रेलिया (Australia), अमेरिका (USA), यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) और कनाडा (Canada) में ब्लू टिक पेड सर्विस को उपलब्ध कर दिया गया है।
Twitter Blue Tick Paid Service Launch Date in India
ऐसे में ज्यादातर भारतीय ब्लू टिक यूजर्स का सवाल है कि ब्लू टिक पेड सर्विस को भारत में कब तक शुरू किया जाएगा। हालांकि, अब इसका जवाब हर किसी को खुद ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने एक यूजर द्वारा किए गए सवाल पर दिया है।
भारत में इस दिन से ब्लू टिक पेड सर्विस शुरू!
एक प्रभु नामक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर एलन मस्क से सवाल किया कि भारत में कब तक ब्लू टिक पेड सर्विस की शुरुआत होगी? इसका जवाब देते हुए एलन ने कहा कि “उम्मीद है कि एक महीने से कम समय में।” इस जवाब से इतना तो स्पष्ट होगा कि भारतीय ब्लू टिक यूजर्स के लिए ये सेवा इस महीने के आखिरी तक पेश की जा सकती है।
ब्लू टिक मेनटेन के लिए 650 रुपये का भुगतान
भारत में यूजर्स को अपने ब्लू टिक को मेनटेन करने के लिए हर महीने 8 डॉलर यानी 650 रुपये का भुगतान चुकाना होगा। इसकी शुरुआत न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा में शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसे भारतीय यूजर्स के लिए भी शुरू कर दिया जाएगा।
Twitter Blue Tick Paid Service Benefits
बता दें कि इस सर्विस का लाभ उठाने वाले यूजर्स को ट्विटर के अतिरिक्त फायदे मिल सकेंगे। हालांकि, जो इस सर्विस को नहीं लेना चाहता वो बिना किसी बेनिफिट्स के भी प्लेटफॉर्म का यूज कर सकता है लेकिन ब्लू टिक के बिना।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines