स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Twitch ने यूजर्स के लिए एक नए प्रोग्राम ‘Partner Plus’ की घोषणा की है। कंपनी के इस प्रोग्राम के जरिए एक निश्चित क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया पूरा करने वाले स्ट्रीमर्स को कमाई का अवसर मिलेगा। इस संबंध में कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट लिख कर बताया कि यह नया पार्टनर प्रोग्राम बेनिफिट क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया को पूरा करने वाले स्ट्रीमर्स को नेट सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू पर 70 फीसदी पार्टनरशिप की पेशकश करेगा।
ट्वीच के इस नए प्रोग्राम में स्ट्रीमर्स को मंथली सब्सक्रिप्शन और गिफ्ट सब्सक्रिप्शन से 12 महीने और 1,00,000 डॉलर तक के नेट सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू मनी पर 70/30 रेवेन्यू शेयर मिलेगा। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तों की पालना भी जरूरी की गई है। नियमों के तहत लाभ पाने के लिए स्ट्रीमर्स को लगातार तीन महीनों के लिए कम से कम 350 पेड सब्सक्रिप्शन को बनाए रखना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे नया Nothing Phone 2, जानें लॉन्च डेट और लीक फीचर्स
एक अक्टूबर से स्टार्ट होगा Twitch Partner Plus प्रोग्राम
कंपनी ने कहा, एक बार ऐसा हो जाने के बाद, पार्टनर्स को अगले 12 महीनों के लिए नोमिनेट किया जाएगा। ट्वीच द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह नया प्रोग्राम इसी वर्ष एक अक्टूबर से स्टार्ट हो जाएगा।
ब्लॉगपोस्ट में कहा गया है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर में क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया को पूरा करने वाले स्ट्रीमर्स को प्रोग्राम में नामांकित किया जाएगा और अक्टूबर में उन्हें नोटिफाई किया जाएगा। इस बीच, इस साल फरवरी में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एक एक्सपेरिमेंट्स पेज पेश किया। यहां जाकर आप भी जान सकेंगे कि वर्तमान में कंपनी किन प्रोजेक्ट्स और एक्सपेरिमेंट्स को डवलप करने पर काम कर रही है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
5 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
7 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
9 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines