Summer Useful Tips: हद से ज्यादा गर्मी होने पर सबसे पहले आपको क्या ख्याल आता है? शायद कुछ ठंडा? अगर हां, तो गर्मियों में ठंडी चीजें खाने और पीने के अलावा हमें ठंडी हवा की भी जरूरत पड़ती है जो सच में गर्मियों में हमारी सबसे जरूरी जरूरतों में से एक होती है।
अब ठंडी हवा की बात हुई है तो शायद आपको भी एसी ही याद आया होगा। हां, अगर पंखा या फिर कूलर आपने सोचा है तो वो गर्मी में यूजफुल तो होता है लेकिन ठंडक के लिए तो एसी ही एकमात्र राहतभरा प्रोडक्ट माना जाता है। तपती गर्मी में एसी का इस्तेमाल भी काफी बढ़ जाता है।
और पढ़िए –Motorola Razr 2023 फोल्डेबल फोन जल्द होने वाला है लॉन्च! डिजाइन हुआ लीक
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एसी को हद से ज्यादा यूज करने पर हमारे लिए मुसीबतें बढ़ सकती हैं? गर्मियों में आपने भी अगर एसी फटने या उसमें आग लगने की खबरे पढ़ी या सुनी है तो बता दें कि इसका कारण हमारे द्वारा की गई कुछ लापरवाही ही होती है।
इसलिए आज हम आपके लिए समर टिप्स (Summer Useful Tips in Hindi) के तहत एसी ब्लास्ट होने का कारण (AC Blast Reason) बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी इस तरह की दुर्घटना से बचे रह सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
AC फटने का मुख्य कारण क्या है?
यूं तो एसी ब्लास्ट होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इनमें से एक बिजली का सही तरह से सप्लाई ना हो भी है। पावर सप्लाई में रुकावट आने या सही तरह से काम ना करने पर AC ब्लास्ट हो सकता है क्योंकि इस दौरान एसी पर अधिक लोड पड़ता है। इसके अलावा अधिक गर्मी होने पर भी एसी पर दबाब पड़ता है और वो गर्म होकर फट सकता है।
AC Blast Prevention Tips
- आंधी-तूफान आने की स्थिति में एसी को अनप्लग जरूर करें।
- समय-समय पर एयर फिल्टर को साफ करें।
- नियमित तौर पर वायर्स की जांच भी करते रहें।
- हद से ज्यादा देर तक एसी ना चलाएं।
और पढ़िए –WhatsApp कर रहा है नए प्राइवेट न्यूज़लेटर टूल पर काम, जानें कैसे यूजफुल होगा ये फीचर?
AC Overheating Reason?
आमतौर पर एसी में ज्यादा गंदगी होने से ओवरहीटिंग की समस्या होती है। जब इसमें धूल जम जाती है तो ठंडी हवा आनी बंद हो जाती है जिससे एसी पर दवाब पड़ता है और वो गर्मी को बाहर निकालने में असमर्थ हो जाता है। इसके अलावा खराब क्वालिटी की केबल या प्लग के यूज से भी ओवरहीटिंग की समस्या होती है और फिर शॉर्ट सर्किट होकर एसी फट सकता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
20 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
21 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
23 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines