Social Media Usage: आज वैश्विक आबादी के लगभग 93 प्रतिशत लोग इंटरनेट से जुड़े हुए हैं, और उनमें से लगभग 60 प्रतिशत यानी 4.8 बिलियन लोग सोशल मीडिया के एक्टिव यूजर्स हैं। खासकर युवा पीढ़ी के बीच सोशल मीडिया पर ऑनलाइन एक्टिविटी उनके जीवन का एक हिस्सा बन गई है। हालांकि, डिजिटल क्षेत्र में यह बढ़ती उपस्थिति नकारात्मक अनुभवों को भी जन्म दे रही है।
कई स्टडीज में ये भी देखा गया है कि सोशल मीडिया का ज्यादा यूज कैसे जीवन को प्रभावित कर रहा है। हाल ही में एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण किया गया था जिसमें भारत के लगभग 50,000 पेरेंट्स का इंटरव्यू लिया गया जिसमें पाया गया कि 9 से 17 वर्ष की आयु के 10 में से 6 युवा हर रोज तीन घंटे से ज्यादा समय सोशल मीडिया या गेमिंग प्लेटफॉर्म पर बिता रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Upcoming Smartphones: बस कुछ दिन और चला लो पुराना फोन, इस हफ्ते लॉन्च होंगे जबरदस्त Smartphones
10 प्रतिशत लोगों ने कही ऐसी बात…
अकेले महाराष्ट्र राज्य से, 17 प्रतिशत रेस्पोंडेंट ने यह बताया कि उनके बच्चे हर दिन छह घंटे से अधिक समय तक ऑनलाइन रहते हैं। वहीं पूरे भारत में 22 प्रतिशत रेस्पोंडेंट ने यही बात बताई। केवल 10 प्रतिशत माता-पिता ऐसे थे जिन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या गेमिंग पर समय बिताने के बाद उनका बच्चा हैप्पी फील करता है। इस स्टडी में यह साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पॉजिटिव इम्पैक्ट की जगह आज नेगेटिव इम्पैक्ट डाल रहा है।
मेंटल हेल्थ को पहुंचा रहा नुकसान
जानकारी के लिए बता दें कि ये अध्ययन अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति की 2022 की एक और रिपोर्ट से मेल खाता है, जो बच्चों में डिप्रेशन और एंग्जायटी के हाई रिस्क के साथ दैनिक सोशल मीडिया इंटरेक्शन के तीन घंटे से अधिक समय को दिखाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सोशल मीडिया आज कैसे युवाओं के मेन्टल हेल्थ को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके अलावा रिपोर्ट में परिवारों से सीमाएं तय करने और सरकारों से उपयोग के लिए सख्त मानक तय करने का भी आग्रह किया गया है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
53 mins agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 hr ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
4 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
7 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines