Social Media Advantages and Disadvantages in Hindi: लगभग सभी लोग सोशल मीडिया का यूज करते हैं जिन्हें इंटरनेट का ज्ञान है वो भी और जिन्हें इंटरनेट का ज्ञान नहीं है वो भी। आज के समय में सोशल मीडिया को एक बहुत बड़ी पावरफुल टूल माना जाता है। इसके माध्यम से नए दोस्त बनाना या कोई बिजनेस शुरू करना आसान है। अपने बिजनेस को आप लोगों तक आसानी से पहुंचाना सकते हैं। सोशल मीडिया जितना ताकतवर प्लेटफॉर्म बन चुका है और लोगों के लिए काफी फायदेमंद भी है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं जिन्हें हर किसी को जानना चाहिए।
जी हां, सोशल मीडिया आज के समय में जरूरत के साथ जरूरी हो चुका है लेकिन इसके फायदे और नुकसान दोनों है। सोशल प्लेटफॉर्म से आपको फायदा मिल सकता है, लेकिन इससे होने वाले नुकसानों से भी आप बचकर नहीं रह सकते हैं। आइए आपको सोशल मीडिया के कुछ फायदे और नुकसान गिनवाते हैं।
सोशल मीडिया के फायदे (Social Media Benefits)
1. बिजनेस को बढ़ाने का मौका- आज के समय में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है इसको एक अच्छा प्लेटफॉर्म माना जाता है। इसके जरिए आप अपना मार्केटिंग को बढ़ावा दे सकते हैं और इसके माध्यम से अपने बिजनेस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आप विज्ञापन की भी मदद ले सकते हैं।
2. लोगों से कनेक्ट करने का आसान माध्यम- अनजान लोगों से ही नहीं बल्कि अपने दूरदराज रिश्तेदारों से भी आप सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रह सकते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए बच्चे, बूढ़े या कोई भी अपनी बात और विचार को किसी के सामने आसानी से व्यक्त कर सकता है।
3. प्रैक्टिकल नॉलेज का जरिया- सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की टेक्नोलॉजी के बारे में टेक्निकल और प्रैक्टिकल नॉलेज भी बढ़ सकती है। अगर आप में कोई हुनर है और आप दुनिया को दिखाना चाहते हैं तो आपके लिए सोशल मीडिया सबसे बेस्ट प्लेटफॉर्म है।
ये भी पढ़ें- Smartphone की सफाई कर रहें हैं तो न करें 3 गलतियां!
सोशल मीडिया के नुकसान
- सोशल मीडिया का वर्तमान में बहुत ज्यादा दुरुपयोग हो रहा है। कई प्रकार के ऐसे भी विदेशी वीडियो, गेम है जो बच्चों की पढ़ाई पर दुष्प्रभाव डाल रहा है, जिसके कारण बच्चे अपनी पढ़ाई पर ठीक से ध्यान केन्द्रित नहीं कर पा रहे हैं।
- सोशल मीडिया बच्चों में गुस्से और तनाव का प्रमुख कारण बनता जा रहा है। इसके अलावा बच्चों समेत लोगों पर मानसिक दवाब भी डालने लगा है।
- बच्चों का मन बहुत नाजुक और चंचल होता है ऐसे में सोशल मीडिया आसानी से बच्चों के सोच और व्यवहार को बदल सकता है। छोटे उम्र में बच्चे अच्छे और बुरे में फर्क नहीं कर पाते हैं। इसलिए परिजनों को अपने बच्चों को सोशल मीडिया का यूज करने से रोकना चाहिए।
- सोशल मीडिया में लोग कैसे हैं, क्या करते हैं ,उनका असली नाम क्या है आदि कुछ पता न होने पर भी आप आसानी से धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। यहां तक कि साइबर क्राइम जैसे मामलों में भी फंस सकते हैं।
- सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल करने से आपको मोबाइल एडिक्शन यानि लत लग भी सकती है। इसलिए ध्यान रखें कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत होने पर करें। इसे जरूरी बना लेना या सरल भाषा में कहें इसकी लत लग जाना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- बंद पड़ा है PPF Account? फिर भी खुलवाने का है मौका! जानिए कैसे?
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
29 mins agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
22 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines