हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Smartphone में आ रही है नेटवर्क की समस्या, तो अपनाएं ये 5 तरीके

विज्ञापन
Tips-Tricks: solve Smartphone Network problem

Smartphone Network Problem: स्मार्टफोन से किसी से बात करने के लिए या फिर इंटरनेट चलाने के लिए नेटवर्क होना जरूरी है। किसी और जगह पर जाने के बाद इस तरह की समस्या होती है। अगर आपके फोन में भी इस तरह की समस्या होती है, तो इसे आप खुद से भी सही कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी सॉफटवेयर या हार्डवेयर मैकेनिक के पास जाने कि जरूरत नहीं है। सिर्फ इतना ही नहीं आप बगैर नेटवर्क प्रोवाइडर बदले भी फोन में फुल नेटवर्क ला सकते हैं। किसी भी स्मार्टफोन में नेटवर्क की समस्या होने पर इन 5 टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो करें।

एयरप्लेन मोड करें ऑन

कॉल पर बात या इंटरनेट चलाते समय स्मार्टफोन में नेटवर्क होने के बाद भी आवाज नहीं आती है या फिर इंटरनेट फास्ट नहीं चला पाते हैं। ऐसी स्थिति में लोग फोन को एयरप्लेन मोड में डालते हैं। दरअसल ऐसा करने से नेटवर्क रिफ्रेश होने के बाद नए नेटवर्क से जुड़ने में आसानी होती है।

यह भी पढ़ें: आपका ट्विटर अकाउंट नहीं कर सकेगा कोई हैक, आया ये जबरदस्त फीचर

फोन करें रीस्टार्ट

अगर एयरप्लेन मोड में डालने के बाद भी कॉल पर बात या इंटरनेट चलाने में किसी तरह कि समस्या होती है तो फोन रीस्टार्ट करें। ऐसा तब होता है जब फोन में किसी तरह की समस्या हो, रीस्टार्ट करने के बाद स्मार्टफोन के बाद बैकग्राउंड में रनिंग ऐप्स बंद हो जाते हैं।

सिम कार्ड क्लीन करें

सिम कार्ड में धूल-मिट्टी जम जाने के बाद नेटवर्क से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसे समय- समय पर साफ करते हैं। सिम की सफाई करने के लिए किसी साफ कपड़े का इस्तेमाल करें। सिम काला होने या फिर इस पर कार्बन जमने पर ब्रश की मदद ले सकते हैं।

फोन अपडेट करें

स्मार्टफोन को नियमित रूप से अपडेट करना भी जरूरी है। केवल ऐप्स ही नहीं बल्कि सॉफटवेयर भी अपडेट करें। इससे फोन में कई नए फीचर्स एड होने के साथ ही नेटवर्क से जुड़ी समस्या भी दूर हो जाती है। इसके अलावा सिक्योरिटी सिस्टम भी अपडेट हो जाते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें