Smartphone Camera Lens Cleaning Tips: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। इस डिवाइस ने आज बहुत से कामों को काफी आसान बना दिया है। मीलों दूर बैठे किसी से बात करनी हो या कोई सामान ऑर्डर करना हो, ऐसे कई काम ये डिवाइस मिनटों में कर देता है। यहां तक की आप इस डिवाइस में कैमरा की मदद से अपने कुछ यादगार पलों को भी कैद कर सकते हैं। स्मार्टफोन में इतना बेहतरीन कैमरा आने लगा है कि इसके सामने तो अब DSLR भी फीका लगने लगा है।
हालांकि ऐसे में डिवाइस को धूल मिट्टी से बचने के लिए इसकी खास ध्यान भी रखना पड़ता है नहीं तो कैमरा पर बहुत जल्दी स्क्रैच आ जाते हैं। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिन्हें आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
कैमरा क्लीन करते समय न करें ये गलतियां
- कैमरा को डैमेज होने से बचने के लिए लेंस पर कभी भी सीधे सफाई वाला लिक्विड न लगाएं।
- सेफ्टी पिन या सिम इजेक्टर टूल जैसी चीजों का यूज करने से बचें।
- कैमरा को स्क्रैच से बचाने के लिए फोन पर ज्यादा दबाव न डालें।
- दाग और तेल वाले हाथों से कभी भी लेंस को टच न करें।
- इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने डिवाइस के कैमरा को साफ-सुथरा रख सकते हैं और लगातार हाई क्वालिटी वाली तस्वीरें और वीडियो ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Netflix, Amazon समेत 15+ OTT ऐप्स फ्री में, डेटा के साथ मिलेंगे ढेरों बेनिफिट्स
कैमरा क्लीन करते समय करें ये काम
- धूल जमा होने और स्क्रैच से बचने के लिए अपने फोन को ठीक से रखें।
- एक्सीडेंटल डैमेज से बचने के लिए सफाई से पहले अपने डिवाइस को बंद कर दें।
- लेंस पर स्क्रैच से बचने के लिए मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े का यूज करें।
- पूरी तरह से सफाई के लिए लेंस को सर्कुलर मोशन में साफ करें।
- ज्यादा जिद्दी दाग के लिए कपड़े पर लेंस क्लीनर लगाएं, ताकि बाद में पूरी तरह सूख जाए।
- कैमरे के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए लेंस के आसपास के अन्य कंपोनेंट्स को साफ करें।
- सफाई के लिए हमेशा नर्म ब्रिसल वाले ब्रश का यूज करें।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
18 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
20 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
22 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines