Smart 6G Sweater: हम बचपन से ही ऊन से बने स्वेटर देखते आ रहे हैं, लेकिन बदलती तकनीक के साथ आज हर चीज स्मार्ट होती जा रही है। अब कई ऐसे प्रोडक्ट्स मार्केट में आ गए हैं जिनकी कुछ समय पहले तक कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। वहीं हाल ही में एक स्मार्ट 6G Sweater भी देखने को मिला है जो सभी का ध्यान अपनी और खींच रहा है। कुछ दिन पहले नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी मंच, इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 के सातवें संस्करण का आयोजन हुआ था।
जिसमें कई बड़ी कंपनियों ने 6G, 5G नेटवर्क में सुधार, दूरसंचार और अन्य क्षेत्रों में नई-नई तकनीक पेश की। इस दूरसंचार और प्रौद्योगिकी मंच पर एरिक्सन के बूथ के अंदर जहां 6जी से जुड़ी दुनिया की झलक दिखाई दी, वहीं कांच के घेरे के अंदर जीरो एनर्जी सेंसर से लैस एक लाल स्वेटर भी देखने को मिला। जो आपको ठंड से तो बचाएगा और आपका बॉडी टेंपरेचर भी बताएगा। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये भी पढ़ें : Amazon Sale में Automatic Washing Machine खरीदने का जबरदस्त मौका! मिल रहा 52% तक डिस्काउंट
Zero Energy Smart 6G Sweater
जैसे इसके नाम (Zero Energy Smart 6G Sweater) से ही साफ हो जाता है कि ये स्मार्ट स्वेटर किसी भी एनर्जी सोर्स का यूज किए बिना काम करता है। कंपनी ने इसमें एक ऐसी चिप को पेश किया है जो बिना किसी बैटरी या बिजली कनेक्शन के काम करती है। खास बात यह है कि ये Smart 6G Sweater आपको ठंड से तो बचाएगा ही साथ ही ये आपका बॉडी टेंपरेचर भी बताएगा। जिसका सारा डाटा आप सीधे आपके फोन पर देख पाएंगे। अब बहुत से लोगों के मन में ये सवाल होगा कि अगर इसमें बैटरी या बिजली कनेक्शन नहीं है तो फिर ये काम कैसे करेगा? चलिए इसके बारे में भी जानते हैं।
कैसे काम करेगा Smart 6G Sweater
कंपनी का कहना है कि यह हमारे चारों ओर मौजूद रेडियो तरंगों से एनर्जी लेता है। साथ ही एरिक्सन का कहना है कि 6जी के जमाने में डिवाइस को चलाने और बनाए रखने के लिए रिक्वायर्ड कॉस्ट और बिजली को कम करने के लिए Zero Energy डिवाइस को अपनाना काफी इम्पोर्टेन्ट बन जाता है, जहां मशीनों को इंटरनेट से अब जोड़ा जाना तय है। हालांकि यह स्वेटर एरिक्सन द्वारा पिछले साल आईएमसी में प्रदर्शित की गई Remotely Operated Car जितना जबरदस्त तो नहीं है, लेकिन बूथ के अधिकारियों ने बताया कि कैसे इस तकनीक का कृषि और रक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर यूज किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
10 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
13 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
14 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
15 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
17 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines