Share Market Scam: भारत समेत दुनिया भर में ऑनलाइन स्कैम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में एक मामला पुणे से सामने आया है जहां शख्स ने फेक इन्वेस्टमेंट लिंक पर क्लिक करके करीब 2.1 करोड़ रुपये गंवा दिए। बताया जा रहा है कि स्कैमर्स ने एक फेक शेयर मार्किट इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म के जरिए शख्स को अपने जाल में फंसाया। स्कैमर्स इसके लिए यूएस-बेस्ड एक कंपनी की पहचान का इस्तेमाल कर रहा थे। यह घटना हाल के दिनों में पुणे और पिंपरी चिंचवड में देखी गई सबसे बड़ी ऑनलाइन धोखाधड़ी में से एक है।
स्टेटिस्टिक्स डिपार्टमेंट में काम करता था शख्स
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक भारतीय क्लिनिकल रिसर्च फर्म के स्टेटिस्टिक्स डिपार्टमेंट में काम करने वाले 45 वर्षीय पीड़ित ने वाकड पुलिस स्टेशन में इसकी एफआईआर दर्ज कराई है। शख्स ने बताया कि वह काफी समय से शेयर बाजार में निवेश करने के लिए किसी अच्छे प्लेटफार्म की तलाश कर रहा था। इस दौरान सोशल मीडिया पर शख्स ने एक यूएस-बेस्ड कंपनी से जुड़े शेयर मार्किट इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म को बढ़ावा देने वाला एक ऐड देखा।
वीडियो से जानें Top 10 biggest Online Scams
ऐड को देख फंस गया जाल में
ऐड को देख शख्स ने लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड हो गया। जहां ग्रुप के एडमिन ने ऑनलाइन ट्यूटोरियल और लिंक भेजकर प्लेटफार्म के जरिए से निवेश करने को कहा, इसके बाद निवेश के लिए पीड़ित ने एक फोन एप्लिकेशन डाउनलोड किया और उसे इसके जरिए से पेमेंट करने के लिए कहा गया। ऐप पर विश्वास को बढ़ावा देने के लिए स्कैमर्स ने निवेश पर अच्छे रिटर्न भी दिखाए। जिसके बाद शख्स ने कुछ हफ्तों में कुल 2.15 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।
निवेश करने के लिए बनाया दबाव!
हालांकि, स्थिति उस वक्त बदलाव गई जब ग्रुप में एक तेल कंपनी के आईपीओ में 4.33 करोड़ रुपये के भारी निवेश की मांग की गई। साथ ही ये भी कहा गया कि निवेश न करने पर उनकी इंवेस्टमेंट्स फ्रीज हो जाएंगी। जिसके बाद शख्स काफी डर गया और उसने गहराई से इसकी जांच की जिसमें पाया गया कि स्कैमर्स में इस्तेमाल किए गए कंपनी के नाम का शेयर बाजार में निवेश से कोई संबंध ही नहीं था।
ये भी पढ़ें : 3 Useful Gadgets से अपने घर को करें अपग्रेड!
पुलिस के पास पहुंचा शख्स
ठगा हुआ महसूस करते हुए, इसके बाद शख्स पुलिस के पास पहुंच गया। जहां इस बात का खुलासा हुआ कि कैसे स्कैमर्स ने उन्हें हेरफेर करने के लिए मनगढ़ंत सोशल मीडिया प्रोफाइल का यूज किया। जांच से पाया गया कि फोन एप्लिकेशन, कंपनी का नाम और पहचान सभी नकली थे। ऐसा कोई स्कैम आपके साथ न हो इसके लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। चलिए वीडियो से जानते हैं ऐसे ऑनलाइन स्कैम से कैसे बचें और अगर फंस जाएं तो क्या करें…
ऑनलाइन स्कैम होने पर क्या करें? वीडियो से जानें…
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
6 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
8 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
10 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
11 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
12 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines