सैमसंग गैलेक्सी ने स्मार्टफोन की दुनिया में धमाल मचाने के लिए दो लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन (Samsung Flagship Smartphones) को उतार दिया है। इसमें कंपनी ने गैलेक्सी जेड फ्लिप और फोल्ड सीरीज (Galaxy Z Flip and Fold Series) में दो स्मार्टफोन को शामिल किया है जिनमें एक का नाम सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 4 (Samsung Galaxy Z Fold 4) और दूसरे का सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप 4 (Samsung Galaxy Z Flip 4) है। इन दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने के अलावा कंपनी ने गैलेक्सी बड्स 2 प्रो (Galaxy Buds 2 Pro) को भी मार्केट में उतार दिया है। आइए Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Z Fold 4 के बारे में जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 4
सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 में दो डिस्प्ले है। इसकी मेन स्क्रीन 6.7 इंच के Full HD+ एमोलेड पैनल है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट और रेज्योलूशन के साथ है। इसमें दूसरा डिस्प्ले 1.9 inch के Super AMOLED पैनल के साथ है। फोन में फ्रंट कैमरा 10MP का है।
इसमें दो रियर कैमरा 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 12MP का वॉइड एंगल के साथ है। इसमें 4nm प्रॉसेस पर विकसित ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। 3700mAh की बैटरी वाला ये फोन 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ है।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 को तीन कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है। 26 अगस्त से इस फोन की सेल शुरू है। चार कलर ऑप्शन के साथ आने वाले इस फोन की कीमत करीब 79 हजार रुपये है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत क्या होगी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy Z Fold 4
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 भी डुअल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ है। इसमें पहला 7.6-inch का AMOLED पैनल और दूसरा 6.2-inch डिस्प्ले के साथ है। दोनों ही स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। ये फोन 4MP के अंडर डिस्प्ले कैमरे के साथ है।
इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो 12MP + 50MP + 10MP के साथ है। इसमें 4nm प्रॉसेस का ऑक्टाकोर चिपसेट है। फोन में 4400mAh की बैटरी है जो 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 को भी तीन कॉन्फिग्रेशन और तीन कलर वेरिएंट को पेश किया गया है। इसकी कीमत करीब 1,42,700 रुपये है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत क्या होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
41 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines