Samsung Galaxy Unpacked 2025: सैमसंग अपने ‘सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट’ का अयोजन करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपनी प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज और अन्य अपग्रेडेड वियरेबल्स को लॉन्च कर सकती है। बता दें कि ये इवेंट आज यानी 22 जनवरी को सैन जोस, कैलिफोर्निया से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप इस इवेंट को सैमसंग के YouTube चैनल और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
कितने बजे होगा इवेंट?
‘सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट को रात 11:30 बजे पर देख सकते हैं। इस इवेंट को सैमसंग न्यूजरूम इंडिया, Samsung.com/in और सैमसंग के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आज आसानी से इन प्लेटफॉर्म के जरिए इवेंट को देख सकते हैं। यहां हम आपके लिए इसका यूट्यूब लिंक शेयर कर रहे हैं।
ये डिवाइस हो सकते हैं लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ-साथ अपग्रेडेड वियरेबल्स के लॉन्च किए जाएंगे। सैमसंग ने एक प्रेस नोट में कहा कि ‘सैमसंग के पहले इंटीग्रेटेड AI प्लेटफॉर्म One UI 7 के साथ आने वाली नई गैलेक्सी S सीरीज में कई खास AI फीचर्स मिलेंगे। गैलेक्सी AI के साथ यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।
बता दें कि जुलाई 2024 में सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने गैलेक्सी रिंग, गैलेक्सी वॉच 7, वॉच अल्ट्रा, बड्स 3 और बड्स 3 प्रो के साथ सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और Z फ्लिप 6 फोन पेश किए। जनरेटिव AI सुविधाएं और मोबाइल AI इंटीग्रेशन पिछले लॉन्च के एक मेन एलिमेंट थे।
यह भी पढ़ें – लाखों iPhone यूजर्स के Apple ला रहा iOS 18.3 अपडेट, जानें क्या कुछ मिलेगा नया
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
4 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
5 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
7 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
10 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines