Room Heater Safety Tips: 2023 का आखिरी महीना चल रहा है और अब देश के कई हिस्सों में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ने लगी है। वहीं सर्दियों की सबसे जरूरी जरूरतों में से एक है अच्छा रूम हीटर। एक अच्छा रूम हीटर न केवल आपको ठंड से बचाएगा बल्कि यह भी Ensure करेगा कि आपको कोई नुकसान न हो। वहीं यदि आप भी अपने रूम हीटर के यूज को लेकर चिंतित हैं, तो आपको नीचे दिए गए रूम हीटर Safety tips का जरूर पालन करना चाहिए। क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती किसी दिन आपको बड़ी मुसीबत में भी डाल सकती है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
रूम हीटर को फर्श पर रखें
हीटर सेफ्टी टिप्स में सबसे बेसिक स्टेप हीटर को समतल सतह पर रखना है। हम में से बहुत से लोग कई बार गर्म हवा सीधे लेने के चक्कर में हीटर को कहीं भी टिका देते हैं। हालांकि, ऐसा करना आपको किसी दिन बड़ी मुश्किल में भी डाल सकता है। इसलिए इसे सीधे फर्श पर रखें। गलीचे पर भी इसे रख कर यूज न करें। इसे आप मेज, स्टूल या लकड़ी के डेस्क पर भी रख सकते हैं।
इस वीडियो से भी जानें कुछ Room Heater Safety Tips
https://www.youtube.com/watch?v=mJ2EIr3bG00
हीटर को पानी से दूर रखें
इलेक्ट्रिक सामान चाहे कोई भी हो, हमेशा उसे पानी से दूर रखें। इसी तरह हीटर को भी पानी या नमी के संपर्क में न आने दें। आपको हमेशा इसे नमी के किसी भी सोर्स से दूर रखना चाहिए। इस लिए कभी भी इसे बाथरूम या रसोई में न रखें। अपने कपड़े या बेडशीट सुखाने के लिए कभी भी रूम हीटर का यूज न करें क्योंकि अगर कपड़े में आग लग गई तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
Flammable ऑब्जेक्ट्स से दूर रखें
रूम हीटर को हमेशा अपने से तीन फुट दूर रखें। भले ही आपके पास सबसे सुरक्षित रूम हीटर हो, लेकिन Flammable ऑब्जेक्ट्स पास होने से ये आग भी पकड़ सकता है। इसलिए इसे सभी ज्वलनशील वस्तुओं से तीन फीट दूर रखें। इसके अलावा हीटर को पर्दे, कागज, फर्नीचर, तकिया और बिस्तर से दूर रखें। माचिस जैसे Flammable ऑब्जेक्ट्स को अपने रूम हीटर से दूर रखें।
इस वीडियो से भी जानें कुछ Room Heater Safety Tips
लिमिट में करें यूज
क्या आप भी सोच रहे हैं कि रूम हीटर हानिकारक है या नहीं? तब इसका सीधा जवाब ‘न’ है, हालांकि जब तक आप इसका यूज एक लिमिट में करते हैं, क्योंकि जरूरत से ज्यादा अगर आप हीटर का यूज करते हैं तो ये आपकी सेहत को भी बिगड़ सकता है। वहीं अगर आप बार बार किसी ऑन हीटर वाले रूम से किसी दूसरे कमरे में जाते हैं तो इससे आप बीमार भी हो सकते हैं। इसलिए हमारी सलाह यही है कि इसका ज्यादा इस्तेमाल न करें।
संबंधित खबरें
WhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
46 mins agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 hr agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
3 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
4 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
23 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
3 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines