हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jio का छप्पर फाड़ ऑफर! मिल रहा है 1500 रुपये का तुरंत लाभ, बस करना होगा ये काम

विज्ञापन

Reliance JioFi New offer: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो आए-दिए तरह के ऑफर्स पेश करती रहती है। इस बार फिर जियो ने एक खास तरह का ऑफर पेश किया है। इसके तहत ग्राहकों को 1500 रुपये तक का फायदा हो सकता है। हालांकि, इसका लाभ एक शर्त पर दिया जा रहा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

 

और पढ़िए – भारत में Pebble की दो धांसू Smartwatch लॉन्च, सिंगल चार्जिंग पर 30 दिन चलेगी बैटरी

विज्ञापन

जियो Wi-Fi हॉटस्पॉट डिवाइस

जियो के इस ऑफर का फायदा उन लोगों को हो सकता है जो Wi-Fi हॉटस्पॉट डिवाइस लेने की सोच रहे हैं। JioFi नामक Wi-Fi हॉटस्पॉट डिवाइस से एक साथ कई डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं।

क्या है JioFi पर ऑफर?

JioFi को 1500 रुपये के कैशबैक के साथ सेल किया जा रहा है। ऑफर के तहत अगर ग्राहक 2,800 रुपये का ये डिवाइस खरीदते हैं तो उन्हें 1500 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इस डिवाइस पर 50 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन

कहां से खरीद सकते हैं JioFi डिवाइस?

ऑफर के तहत JioFi डिवाइस को आधे से भी कम दाम में खरीदा जा सकता है। अगर आप इस डिवाइस को खरीदना चाहते हैं तो आप ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन खरीद के लिए जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर पता कर सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन खरीद के लिए जियो रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं जिसकी जानकारी कंपनी की वेबसाइट से मिल सकेगी।

 

और पढ़िए – आ रहा है Redmi का 50MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

विज्ञापन

 

फोन में नेट ना होने पर भी उठा सकते हैं लाभ

आपको जानकारी के लिए बता दें कि JioFi जिस वक्त लॉन्च किया गया था उस वक्त ये काफी प्रसिद्ध प्रोडक्ट रहा था। इसका कारण ये था कि उस समय 4G VoLTE सपोर्ट वाले कम ही डिवाइस मार्केट में उपलब्ध थे। हालांकि, अब ऐसे कई डिवाइस मार्केट में सेल किए जाते हैं जिससे फोन में नेट ना होने पर भी इंटरनेट का यूज किया जा सकता है।

विज्ञापन

 

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola