हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Redmi Note 12R Pro लॉन्च, 33W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट समेत कई शानदार फीचर्स शामिल!

विज्ञापन

Redmi Note 12R Pro Launch Date in India: रेडमी नोट 12 सीरीज के तहत एक नए मॉडल की एंट्री हो गई है। चीनी मार्केट में कंपनी ने रेडमी नोट 12आर प्रो को लॉन्च कर दिया है। पिछले काफी दिनों से फोन सुर्खियों में रहा है जिसे अब चीन में लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी का ये लेटेस्ट फोन दमदार बैटरी और कैमरे के साथ है। आइए इसकी कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।

Redmi Note 12R Pro की कीमत और उपलब्धता

रेडमी नोट 12आर प्रो सिंगल (12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज) मॉडल में 1,999 युआन (करीब 23,640 रुपये) में उपलब्ध है। डिवाइस तीन अलग-अलग कलर्स- काला, सफेद और गोल्ड में उपलब्ध है। भारत में इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ेंः फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में Realme GT Neo 3T पर जबरदस्त छूट! मात्र 19,999 रुपये में ले जाएंगे घर

Redmi Note 12R Pro की खासियत

रेडमी नोट 12आर प्रो में 6.67-इंच की OLED स्क्रीन है जिसमें फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट है। ये फोन MIUI 14-आधारित Android 13 के साथ आता है। इसमें स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 CPU को 12GB तक LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज है।

रेडमी नोट 12आर प्रो के कैमरा और बैटरी

कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिनमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी है जो 33W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

ये भी पढ़ेंः Apple iPhone 15 Series की नई डिटेल्स लीक्ड, मिलेगा थंडरबोल्ट 3 और भी बहुत कुछ

Redmi Note 12R Pro 5G के फीचर्स

इस स्मार्टफोन साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और कई कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है। कनेक्टिविटी संभावनाओं में डुअल सिम, 5G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, IR ब्लास्टर, GPS, NFC, 3.5mm ऑडियो कनेक्टर और USB-C पोर्ट शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें