Redmi Note 12 Sale: मार्केट में आजकल अलग-अलग कीमत के साथ कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। सस्ते से लेकर महंगे दामों में फोन को खरीदा जा सकता है। अगर आपका बजट 20 हजार रुपये से कम का है तो इस सेगमेंट कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं जिनमें से आप चयन कर सकते हैं।
बात करें रेडमी नोट 12 की तो ये स्मार्टफोन भी 20 हजार रुपये के बजट में आता है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन की बिक्री शुरू हो गई है। इसे सेल के दौरान कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आइए इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए – Yellow iPhone 14 पर भारी छूट, 42 हजार से कम में खरीदने का मौका!
Redmi Note 12 Price and Availability
भारत में रेडमी नोट 12 के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। इस फोन के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट 6GB रैम + 128GB इंटरनल मेमोरी की कीमत 20,999 रुपये है। दोनों फोन को पहली बिक्री के दौरान छूट के साथ बेचा जा रहा है।
Redmi Note 12 Flipkart Price Discount
फ्लिपकार्ट पर रेडमी नोट 12 फोन का 6GB + 64GB वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 18,999 रुपये की जगह 14,999 रुपये में लिस्टेड है। जबकि, इसका 6GB + 128GB वेरिएंट को 20,999 रुपये की जगह 16,999 रुपये में लिस्टेड है।
ऐसे पाएं अधिक छूट का फायदा
- फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक मिल रहा है।
- आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट नॉन ईएमआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर ₹1000 की छूट शामिल है।
- विशेष कीमत अतिरिक्त ₹4000 की छूट के तहत कीमत में कैशबैक/कूपन शामिल है।
Redmi Note 12 Specifications
- डिस्प्ले- 16.94 सेमी (6.67 इंच) फुल एचडी+ सुपर एमोलेड
- रैम- 6 जीबी
- स्टोरेज- 128 जीबी रोम
- एक्सपेंडल स्टोरेज- 1 टीबी तक
- रियर कैमरा- 50MP + 8MP + 2MP
- फ्रंट कैमरा- 13MP
- बैटरी- 5000 एमएएच
- प्रोसेसर- स्नैपड्रैगन 685
और पढ़िए – Xiaomi 13 Ultra की लॉन्चिंग कन्फर्म, जानें क्या मिलेगा खास?
आपको बता दें कि फोन को कीमत पर मिल रही छूट के अलावा बैंक ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है। अभी इस पर किसी तरह का कोई एक्सचेंज बोनस उपलब्ध नहीं है। अगर ये ऑफर शामिल होता तो फोन की कीमत पर इससे ज्यादा छूट पाई जा सकती थी।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
22 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines