Redmi Note 12 5G: शाओमी ने एक इवेंट में अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 12 4G और Redmi 12C को लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस इवेंट में Redmi Note 12 5G मॉडल के एक नए वेरिएंट की भी घोषणा की है। इस फोन को जनवरी महीने में 4GB + 128GB और 6GB + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया था। अब कंपनी इसके एक नए वेरिएंट को लाने की बात कही है, जो इसका टॉप वेरिएंट होगा।
Redmi Note 12 5G: नया वेरिएंट कब होगा लॉन्च?
रेडमी द्वारा दी जानकारी के अनुसार Redmi Note 12 5G नया वेरिएंट 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आएगा। नए वेरिएंट को भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च करेगा और ग्राहक इसे Amazon, Mi.com सहित ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे। रेडमी नोट 12 5G को मैट ब्लैक, मिस्टिक ब्लू और फ्रॉस्टेड ग्रीन रंगों में पेश किया गया है।
आईसीआईसीआई बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके ग्राहक इस फोन पर 1,000 रुपये का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही मौजूदा Xiaomi और Redmi फोन यूजर्स 1,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी पा सकेंगे।
ये भी पढ़ें: मात्र 699 रुपये में खरीदें Redmi का धाकड़ 5G फोन! Flipkart पर मिल रहा Bumper Offer
Redmi Note 12 5G 8GB: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
रेडमी के इस फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले FHD + रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 48MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो यूनिट शामिल है। डिवाइस में 16MP का फ्रंट फ्रंट कैमरा दिया गया है।
डिवाइस स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines