Redmi 15C 5G: आज Redmi एक नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे यूजर्स में इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट है. बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और नया सॉफ्टवेयर इन नए फोन Redmi 15C 5G की सबसे बड़ी खासियत है. अगर आप कम बजट में एक नया 5G फोन लेने की सोच रहे हैं, तो Redmi का ये नया मॉडल आपके लिए खास हो सकता है. Redmi 15C 5G को आज भारत में लॉन्च किया जा रहा है. अभी तक कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि इसके लिए कोई बड़ा इवेंट होगा या नहीं. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च से जुड़ी जानकारी Redmi के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और उसके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखने को मिल सकती है. तो आइए जानते है इसकी डिटेल्स..
भारत में कितनी हो सकती है कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए फोन Redmi 15C 5G की शुरुआती कीमत भारत में करीब 12,499 रुपये हो सकती है, जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा. इसके अलावा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 13,999 रुपये में और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 14,999 रुपये तक आने की उम्मीद है.
कहां से खरीद सकेंगे Redmi 15C 5G
लॉन्च के बाद Redmi 15C 5G को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon और Xiaomi India की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा. इसके साथ ही आने वाले दिनों में यह फोन ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा.
Redmi 15C 5G के डिजाइन और कलर ऑप्शन
Redmi 15C 5G को तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा-Midnight Black, Moonlight Blue और Dusk Purple. कंपनी ने इसे यंगस्टर को ध्यान में रखते हुए स्टाइलिश लुक के साथ पेश किया है.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इस फोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसके साथ TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिलेगा, जिससे आंखों पर कम असर पड़ेगा. प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो रोज के काम और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जा रहा है.
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
Redmi 15C 5G Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 के साथ आएगा. कंपनी ने इसमें कुछ AI बेस्ड फीचर्स भी दिए हैं, जिनमें Google का Circle to Search टूल शामिल है, जिससे किसी भी चीज को स्क्रीन पर घेरकर तुरंत सर्च किया जा सकता है.
Redmi 15C 5G कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेन कैमरा 50MP का होगा, जो AI सपोर्ट के साथ आएगा. इससे अच्छी क्वालिटी की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की उम्मीद की जा रही है.
बैटरी और बैकअप
Redmi 15C 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. कंपनी का दावा है कि 1,000 बार चार्ज होने के बाद भी इसकी बैटरी 80 प्रतिशत तक अपनी क्षमता बनाए रखेगी. एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन करीब 23 घंटे तक यूट्यूब चलाने, 106 घंटे तक म्यूजिक सुनने और लगभग 329 घंटे स्टैंडबाय पर रहने में सक्षम होगा.
ये भी देखें…
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
8 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
9 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
11 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
14 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines