Red Heart Emoji Jail: क्या आप भी किसी को मैसेज पर दिल भेजते हैं? अगर हां, तो जरा संभल जाएं क्योंकि लाल दिल को भेजने से जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। जी हां, अपने भाव जताने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला दिल इमोजी मैसेज पर सेंड करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सप्प जैसे कई ऐप्स हैं जिसके माध्यम से एक दूसरे से बात करना आसान हो सकता है।
शब्दों के अलावा यूजर्स अलग-अलग इमोजी का इस्तेमाल करके अपनी फीलिंग्स को जाहिर करते हैं, लेकिन ऐसे भी देश हैं जहां दिल का इमोजी भेजना एक जुर्म होता है और यूजर को जेल पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से देश में दिल इमोजी को मैसेज पर सेंड करना जेल पहुंचा सकता है।
इन देशों में हार्ट इमोजी भेजना है जुर्म?
किंगडम ऑफ सऊदी अरेबिया (केएसए) और कुवैत में दिल का इमोजी (Red Heart Emoji Jail) भेजना जुर्म माना जाता है। WhatsApp समेत अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर किसी लड़की को लाल दिल का इमोजी भेजना जुर्म होता है। दरअसल, सऊदी अरब और कुवैत में किसी लड़की को अगर दिल भेजा जाता है तो वो गलत काम के लिए उकसाने का अपराध माना जाता है।
ये भी पढ़िए- AI बन रहा है खतरा! कीबोर्ड के साउंड से चोरी कर रहा पासवर्ड, रिसर्च में दावा
दो साल की जेल और लाखों का जुर्माना
कुवैती वकील हया अल-शाल्ही के मुताबिक दिल भेजने के अपराध के दोषियों को 2 साल तक की जेल होने के साथ भारी जुर्माना भरना पड़ता है। जुर्माने के तौर पर अपराधी को 2,000 कुवैती दीनार (5,35,584 रुपये) से ज्यादा का जुर्माना देना पड़ सकता है।
सऊदी अरब में व्हाट्सएप पर रेड हार्ट इमोजी सेंड करने पर दोषी को 2 से 5 साल की जेल हो सकती है। जबकि, जुर्माने के तौर पर 100,000 सऊदी रियाल यानी 21,92,588 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। ऐसे लोग जो बार-बार इस नियम को तोड़ते हैं तो दोषी व्यक्ति पर 300,000 सऊदी रियाल (65,77,838 रुपये) तक का जुर्माना लग सकता है। साथ ही उनको 5 साल की जेल भी हो सकती है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
21 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
23 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines