Recharge Plan with 56 Days Validity: देश में तीन प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां हैं जिनमें रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का नाम शामिल है। ये तीनों ही कंपनी अपने ग्राहकों के बीच किसी न किसी खास रिचार्ज प्लान के कारण जानी जाती है। बात करें वोडाफोन आइडिया की तो ये भले ही अपने ग्राहकों को 5जी नेटवर्क सर्विस प्रदान न कर रही हो, लेकिन इसके कुछ रिचार्ज प्लान है जो लोग की पॉकेट के लिए परफेक्ट होते हैं। कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ आने वाले रिचार्ज को कई लोग अपनाना पसंद करते हैं, आइए आपको 56 दिनों की वैधता के साथ आने वाले वीआई के सस्ते रिचार्ज के बारे में विस्तार से बताते हैं।
56 दिनों का सस्ता रिचार्ज प्लान!
अगर आप लंबी वैधता में 500 रुपये से कम का रिचार्ज प्लान अपनाना चाहते हैं तो वीआई का प्लान ले सकते हैं। कंपनी की ओर से वोडाफोन आइडिया का 479 रुपये वाला रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान के साथ यूजर को 56 दिनों तक सर्विस का फायदा मिलता है।
Vi Rs 479 Recharge Plan
वीआई का 479 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 56 दिनों तक हर दिन 1.5 GB डेटा बेनिफिट के साथ आता है। प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का फायदा दिया जाता है। इसके अलावा अन्य एडिशनल बेनिफिट भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Sasta Data Recharge! सिर्फ 108 रुपये में 60 दिनों तक खूब चलाएं इंटरनेट
Vi Rs 479 Plan Additional Benefits
वीआई के साथ आपको एक खास फायदा ये मिल जाता है कि अगर आपका डेली डेटा लिमिट बाकी रह गया है तो आप उसका इस्तेमाल लेफ्टओवर डेटा पॉलिसी के तहत कर सकते हैं। इसके अलावा रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का यूज कर सकते हैं। प्लान के साथ सप्ताहांत डेटा रोलओवर और हर महीने 2 जीबी तक बैकअप डेटा का फायदा भी मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाने पर आप 64Kbps की स्पीड के साथ डेटा का यूज कर सकते हैं।
Vi Recharge Plan with 28 Days Validity
अगर आप डेली 1.5जीबी डेटा बेनिफिट वाला रिचार्ज प्लान लेना चाहते हैं तो इसके लिए वीआई का 28 दिन वाला प्लान अपना सकते हैं। वोडाफोन आइडिया की ओर से 299 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा और 100 SMS का फायदा दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- Recharge Plan: नहीं करना पड़ेगा बार-बार रिचार्ज, ये है Jio का खास प्लान
ये भी पढ़ें- iPhone 15 हुआ सस्ता, जानें Flipkart और Amazon सेल की डील
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
11 mins agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
4 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
22 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
22 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines