स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बैटरी को लेकर हमेशा शिकायतें रही हैं कि फोन ज्यादा देर तक नहीं चलते। लेकिन अब रियलमी ने इस कमी को दूर करने का बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने एक ऐसा कॉन्सेप्ट फोन टीज किया है, जिसमें 15,000mAh की जबर्दस्त बैटरी होगी। यह अब तक के किसी भी कन्ज्यूमर फोन से दोगुनी से भी ज्यादा बैटरी कैपेसिटी वाला होगा।
रियलमी ने एक दिन पहले अपने ऑफिशियल X हैंडल पर फोन का टीजर शेयर किया है। तस्वीर में फोन की बैक पर बड़े अक्षरों में 15,000mAh लिखा दिखता है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि यह एक कॉन्सेप्ट फोन है, कोई कमर्शियल प्रोडक्ट नहीं।
फोन जो चलेगा कई दिनों तक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन 50 घंटे तक लगातार वीडियो प्लेबैक दे सकता है और एक बार चार्ज करने पर आराम से 7 दिन तक चल सकता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन से आप 25 फिल्में बैक-टू-बैक देख सकते हैं, 30 घंटे तक गेमिंग कर सकते हैं या फिर इसे 3 महीने तक स्टैंडबाय पर रख सकते हैं।
320W चार्जिंग टेक्नोलॉजी
सिर्फ बैटरी ही नहीं, चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी कमाल की होगी। इस फोन में 320W सुपरसोनिक चार्जर दिया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह चार्जर बैटरी को सिर्फ 2 मिनट में 50% तक चार्ज कर देगा। फोन का डिजाइन भी खास होगा। इसमें सेमी-ट्रांसपेरेंट बैक और सिर्फ 8.5mm पतली बॉडी देखने को मिल सकती है। बैटरी का वजन हल्का रखने के लिए रियलमी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है।
रियलमी P4 सीरीज भी हुई लॉन्च
वहीं दूसरी तरफ रियलमी ने हाल ही में भारत में अपनी नई P4 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में Realme P4 और Realme P4 Pro शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
13 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
16 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines